Sri Lanka vs West Indies, 2nd ODI 2020 Live Streaming Online: श्रीलंका बनाम वेस्ट इंडीज मैच को टीवी और मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव

श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज का दूसरा एकदिवसीय मैच हंबनटोटा के महिंदा राजपक्षे इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच पहला मैच बेहद रोमांचक हुआ था मगर अंत में मेजबान टीम जीती थी. आज खेला जा रहा दूसरा मैच मेहमान टीम के लिए करो-या-मरो का है.

श्रीलंका क्रिकेट टीम (Photo Credits: Getty Images)

Sri Lanka vs West Indies, 2nd ODI 2020 Live Streaming Online: पहला वनडे एक विकेट से जीतने के बाद, श्रीलंका दूसरा मैच भी जीतकर तीन मैचों की श्रृंखला को 2-0 से अपने नाम करना चाहेगी. श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज का दूसरा एकदिवसीय मैच हंबनटोटा के महिंदा राजपक्षे इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच पहला मैच बेहद रोमांचक हुआ था मगर अंत में मेजबान टीम जीती थी. आज खेला जा रहा दूसरा मैच मेहमान टीम के लिए करो-या-मरो का है.

बता दें कि निचले क्रम के बल्लेबाज वानिंदु हसरंगा (नाबाद 42) की उपयोगी पारी के सहारे मेजबान श्रीलंका ने शनिवार को यहां खेले गए पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज को एक विकेट से हरा दिया था. श्रीलंका ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया. वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शाई होप (115) के शतक की मदद से सात विकेट पर 289 रन का स्कोर बनाया.

श्रीलंका ने इस स्कोर को पांच गेंद शेष रहते नौ विकेट खोकर हासिल किया. मेजबान टीम की ओर से कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने 52, अविष्का फर्नाडो ने 50, कुसल परेरा ने 42, तिषारा परेरा ने 32 और धनंजय डीसिल्वा ने 18 रनों का योगदान दिया. वहीं, हसरंगा ने एक छोर संभाले रखते हुए अपनी संघर्षपूरी पारी के दम पर श्रीलंका को एक विकेट से रोमांचक जीत दिला दी. हसरंगा ने 39 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगाया.

बहरहाल, आप इस मैच का लाइव टेलीकास्ट Sony Six और Sony Six HD पर देख सकते हो. SonyLiv के मोबाइल ऐप पर भी मैच लाइव दिखाया जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

Jos Buttler T20 Runs World Record: जोस बटलर बने टी20 इतिहास के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, तोड़ा कीरोन पोलार्ड का बड़ा रिकॉर्ड

West Indies vs New Zealand, 4th ODI Match Scorecard: बारबाडोस में वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के सामने 189 रनों का लक्ष्य रखा, अमीर जांगू ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

West Indies vs New Zealand, 4th ODI Match Live Score Update: बारबाडोस में वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies vs New Zealand, 4th ODI Match Live Toss And Scorecard: बारबाडोस में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड