SL vs WI 2nd T20I 2024 Scorecard: दूसरे टी20 में श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को 73 रनों से हराया, डुनिथ वेल्लालेज ने झटकें 3 विकेट, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

श्रीलंका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रहे दूसरे टी20 मैच में 163 रन का लक्ष्य दिया है. जिसके बाद रन चेस करने उतरी वेस्टइंडीज श्रीलंकन स्पिनरों के सामने मात्र 16.1 ओवर में 89 रन पर सिमट गई है. दूनिथ वेलालाज ने 4 ओवर में 9 रन देकर 3 विकेट लिए और वेस्टइंडीज के लिए रोवमैन पावेल ने सबसे अधिक 20 रन बनाए हैं.

श्रीलंका क्रिकेट टीम (Photo Credits: ICC/Twitter)

Sri Lanka National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team Match Scorecard: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम दूसरा टी20आई मुकाबला 15 अक्टूबर(रविवार) को दांबुला(Dambulla) के रंगीरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम(Rangiri Dambulla International Stadium) में खेला गया. श्रीलंका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 73 रनों से जीत हासिल की. इस जीत के साथ श्रृंखला 1-1 से बराबर हो गई है. श्रीलंका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रहे दूसरे टी20 मैच में 163 रन का लक्ष्य दिया है. जिसके बाद रन चेस करने उतरी वेस्टइंडीज श्रीलंकन स्पिनरों के सामने मात्र 16.1 ओवर में 89 रन पर सिमट गई है. दूनिथ वेलालाज ने 4 ओवर में 9 रन देकर 3 विकेट लिए और वेस्टइंडीज के लिए रोवमैन पावेल ने सबसे अधिक 20 रन बनाए हैं. यह भी पढ़ें: दूसरे टी20 में श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को दिया 163 रनों का लक्ष्य, पथुम निसांका ने ठोका अर्धशतक, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 162 रन बनाए. टीम के लिए सबसे प्रमुख बल्लेबाज पथुम निस्संका रहे, जिन्होंने 49 गेंदों में 54 रन बनाए. उनके अलावा, कुशल मेंडिस ने 25 गेंदों पर 26 और कुशल परेरा ने 16 गेंदों में 24 रन का योगदान दिया. वेस्टइंडीज की गेंदबाजी में रोमारियो शेफर्ड ने 3 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि शमर स्प्रिंगर ने 2 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट चटकाया. अल्ज़ारी जोसेफ ने 4 ओवर में 33 रन दिए और 1 विकेट लिया.

लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम बुरी तरह से फ्लॉप रही और 16.1 ओवर में सिर्फ 89 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. रोवमैन पावेल ने सबसे अधिक 20 रन बनाए. श्रीलंका के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को संभलने का मौका नहीं दिया. दूनिथ वेलालाज ने 4 ओवर में 9 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि चरिथ असालंका ने 2 ओवर में 6 रन देकर 2 विकेट चटकाए। वहीं, माहेश थीक्षाना ने भी 3.1 ओवर में 7 रन देकर 2 विकेट लिए. इस मैच में श्रीलंका की शानदार जीत ने उन्हें श्रृंखला में बराबरी पर ला दिया है. अब दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम टी20 मैच आगामी दिनों में खेला जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट