क्रिकेट

South Africa Women vs New Zealand Women T20 Head To Head: साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच टी20 में किसका पलड़ा है भारी, यहां देखें हेड टू हेड आंकड़े

2024 आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज यानी 20 अक्टूबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा.

South Africa Women vs New Zealand Women T20 Head To Head: साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच टी20 में किसका पलड़ा है भारी, यहां देखें हेड टू हेड आंकड़े
SA vs NZ (Photo: @T20WorldCup)

South Africa Women National Cricket Team vs New Zealand Women National Cricket Team T20 Head To Head: 2024 आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज यानी 20 अक्टूबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया है. पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका की टीम ने 6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से मात दी. साउथ अफ्रका की यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में पहली जीत थी. ऐसे में साउथ अफ्रीका की टीम फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक बड़ी दावेदारी पेश कर सकती हैं. दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की टीम दूसरे सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज को एक रोमांचक मैच में 8 रन से हराया। हालांकि न्यूजीलैंड की टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक बड़ी चुनौती मिल सकती हैं. दोनों टीमों की बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता हैं. यह भी पढें: SA W vs NZ W Final ICC Womens T20 World Cup 2024 Live Streaming: आज टी20 वर्ल्ड फाइनल में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीम टी20 में 16 भीड़ चुकी है. जिसमें न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. न्यूजीलैंड ने 11 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि साउथ अफ्रीका को सिर्फ 4 मैचों में जीत नसीब हुई है. इसे इतना साफ होता है की भले ही साउथ अफ्रीका की सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को मात दी है लेकिन हेड टू हेड आंकड़े में न्यूजीलैंड का दबदबा है और फाइनल की बड़ी दावेदार है.

साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीम महिला टी20 विश्व कप में अब तक पांच बार भीड़ चुकी है. जिसमें न्यूजीलैंड ने तीन मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि दक्षिण अफ्रीका ने दो मैच जीते हैं. ऐसे में साउथ अफ्रीका की टीम फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर इस आंकड़े में बराबरी करना चाहेगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

साउथ अफ्रीका: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताज़मिन ब्रिट्स, एनेके बॉश, मैरिज़ेन कप्प, क्लो ट्रायॉन, सुने लुस, नादिन डी क्लार्क, एनेरी डर्कसेन, सिनालो जाफ़्टा (विकेटकीपर), नॉनकुलुलेको म्लाबा, अयाबोंगा खाका

न्यूजीलैंड: सुजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज (विकेट कीपर), रोज़मेरी मैयर, ली ताहुहू, ईडन कार्सन, फ्रान जोनास

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2024 10:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).