South Africa vs West Indies, 1st T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी
दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज (Photo Credit: X Formerly Twitter)

South Africa National Cricket Team vs West Indies Cricket Team, 1st T20I Match Date And Time: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला कल यानी 27 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पार्ल (Paarl) के बोलैंड पार्क (Boland Park) में भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे से खेला जाएगा. दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पिछली टी20 सीरीज टीम इंडिया के खिलाफ खेली थी जिसमें उसे 3-1 से करारी हार झेलनी पड़ी है. दूसरी तरफ वेस्टइंडीज टीम भी अफगानिस्तान के खिलाफ अपनी पिछली टी20 सीरीज 2-1 से हारकर आ रही है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की कमान एडेन मार्कराम (Aiden Markram) के हाथों में हैं. जबकि, वेस्टइंडीज की अगुवाई ब्रैंडन किंग (Brandon King) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Sri Lanka vs England, 3rd ODI Match Live Streaming In India: कल खेला जाएगा श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज दोनों टीमों ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी खराब प्रदर्शन किया है. दक्षिण अफ्रीका की टीम पाकिस्तान और टीम इंडिया के खिलाफ लगातार दो टी20 इंटरनेशनल सीरीज हारी है तो वेस्टइंडीज भी पिछले पांच में से महज एक ही मैच जीत पाई है. क्विंटन डी कॉक, डेवाल्ड ब्रेविस और एनरिक नॉर्टजे ने हाल ही में खत्म हुए एसए20 लीग में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है.

दोनों टीम अपने पिछले प्रदर्शन को भुलाकर इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगी. आगामी आईसीसी T20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए भी यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण होने वाली है. दोनों टीमों की नजर इस सीरीज के जरिए टी20 वर्ल्ड कप से पहले अपनी रणनीति को परखने पर होगी.

दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज वनडे हेड-टू-हेड (SA vs WI T20I Head to Head Stats)

दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज के बीच अबतक कुल 26 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं. इस दौरान वेस्टइंडीज की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. वेस्टइंडीज की टीम ने 14 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की टीम को महज 12 मैचों में जीत नसीब हुई है. अब तक खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच बहुत ज्यादा मैच नहीं हुए हैं, लेकिन जितने भी मुकाबले हुए हैं, वे काफ़ी रोमांचक रहे हैं.

SA vs WI 1st T20I 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

मैच: दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज

स्टेडियम: बोलैंड पार्क, पार्ल

मैच की तारीख: 27 जनवरी 2026 (9:30 PM)

लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network), जिओ हॉटस्टार ऐप (Jio Hotstar) और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा?

दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला कल यानी 27 जनवरी को पार्ल (Paarl) के बोलैंड पार्क (Boland Park) में भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे से खेला जाएगा. जबकि, इस मुकाबले का टॉस रात 9:00 बजे होगा.

कैसे और कहां देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज के बीच पहले टी20 मुकाबले मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग?

दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला कल यानी 27 जनवरी को पार्ल के बोलैंड पार्क में खेला जाएगा. भारत में क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह सीरीज स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network), जिओ हॉटस्टार ऐप (Jio Hotstar) और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (SA vs WI 1st T20I Match Playing Prediction)

दक्षिण अफ्रीका अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे.

वेस्टइंडीज: एविन लुईस, ब्रैंडन किंग (कप्तान), जॉनसन चार्ल्स (विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, कीसी कार्टी, जस्टिन ग्रीव्स, गुडाकेश मोटी, खारी पियरे, जेडन सील्स, शमर जोसेफ, मैथ्यू फोर्ड.

नोट: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.