South Africa National Cricket Team vs United Arab Emirates National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 34th Match Preview Details: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 34वां मुकाबला आज यानी 18 फरवरी को साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम यूनाइटेड अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium, Delhi) में भारतीय समयानुसार सुबह 11:00 बजे से खेला जाएगा. ग्रुप D में दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है. नॉकआउट की रेस में बने रहने के लिए दोनों टीमों को जीत दर्ज करना जरूरी होगा. साउथ अफ्रीका टीम की अगुवाई एडेन मार्कराम कर रहे हैं, जबकि यूएई की कमान मुहम्मद वसीम के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Ishan Kishan and 'Alva Bains' Pics: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद ड्रेसिंग रूम से ईशान किशन और ‘अल्वा बैंस’ की तस्वीरें वायरल; जानें फोटो का सच
साउथ अफ्रीका की टीम में क्विंटन डी कॉक, रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं. तेज गेंदबाजी आक्रमण में कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, लुंगी एनगिडी और मार्को जानसन जैसे घातक गेंदबाज मौजूद हैं. वहीं स्पिन विभाग में केशव महाराज और जॉर्ज लिंडे अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी ओर यूएई की टीम में आर्यांश शर्मा, अलीशान शराफू, सैयद हैदर, जुनैद सिद्दीकी और मुहम्मद जवादुल्लाह जैसे खिलाड़ी अहम भूमिका निभा सकते हैं.
दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का यह मुकाबला भारत की सरजमीं पर खेला जा रहा है और दोनों टीमें इस मैच को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी.
साउथ अफ्रीका बनाम यूएई टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (SA vs UAE T20I Head To Head Record)
अब तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में दोनों टीमों के बीच कोई मुकाबला नहीं खेला गया है. ऐसे में दोनों टीमें एक-दूसरे को चुनौती देना चाहेगी. इस वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका की टीम अपने तीनों मुकाबले जीतकर सुबर-8 में जगह बना चुकी है, जबकि यूएई केवल एक जीत मिली है.
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Arun Jaitley Stadium Pitch Report)
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. यहां छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं. हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिल सकती है. टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी कर बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी.
साउथ अफ्रीका बनाम यूएई के बीच रोमांचक मुकाबले के लिए मुख्य खिलाड़ी (SA vs UAE Key Players To Watch Out): एडेन मार्कराम, क्विंटन डी कॉक, डेविड मिलर, कगिसो रबाडा, मुहम्मद वसीम, अलीशान शराफू और जुनैद सिद्दीकी जैसे खिलाड़ी मैच का रुख बदल सकते हैं. इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहेंगी.
वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दूसरे को कर सकते हैं परेशान (Mini Battle): क्विंटन डी कॉक और जुनैद सिद्दीकी के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं एडेन मार्कराम और मुहम्मद जवादुल्लाह के बीच की भिड़ंत भी मैच का रुख तय कर सकती है. इसके अलावा डेविड मिलर और मुहम्मद वसीम के बीच ऑलराउंड प्रदर्शन की जंग भी दिलचस्प रहेगी.
साउथ अफ्रीका बनाम यूएई के बीच 34वां मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (SA vs UAE T20 World Cup 34th Match Date And Venue)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 34वां मुकाबला आज साउथ अफ्रीाका और यूएई के बीच अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 11:00 बजे से शुरू होगा. मुकाबले का टॉस मैच शुरू होने से लगभग 30 मिनट पहले किया जाएगा.
भारत में साउथ अफ्रीका बनाम यूएई के बीच खेले जाने वाले 34वें मुकाबले का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (SA vs UAE T20 World Cup 34th Match Live TV Channel Telecast In India)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है.
साउथ अफ्रीका बनाम यूएई के बीच 34वें मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (Where To Watch SA vs UAE T20 World Cup 34th Match Live Streaming In India)
साउथ अफ्रीका और यूएई के बीच इस मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार ऐप (Jio Hotstar App) और वेबसाइट पर देख सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (SA vs UAE 34th Match Playing Prediction)
साउथ अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, एनरिक नॉर्टजे, लुंगी एनगिडी.
यूनाइटेड अरब अमीरात: आर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, सोहैब खान, सैयद हैदर, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, हैदर अली, सिमरनजीत सिंह, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह.
नोट: साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम यूनाइटेड अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY