How To Watch PAK vs SA 3rd ODI 2025 Live Streaming: निर्णायक वनडे में दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच होगा कड़क मुकाबला, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण
जैसे टेलीकास्ट की सुविधा उपलब्ध नहीं है, वैसे ही पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका तीसरे वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भी किसी प्लेटफॉर्म पर नहीं की जाएगी. भारत में फैंस ऑनलाइन लाइव मैच नहीं देख पाएंगे, लेकिन वे साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर लाइव स्कोर अपडेट्स फॉलो कर सकते हैं.
Where To Watch Pakistan National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Match Live Telecast: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (PAK vs SA ODI Series) का आखिरी मुकाबला फैसलाबाद (Faisalabad) के इकबाल स्टेडियम (Iqbal Stadium) में खेला जाएगा. सीरीज़ फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है, जिससे यह निर्णायक मुकाबला दोनों टीमों के लिए जीतना बेहद जरूरी हो गया है. पहले वनडे में पाकिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सलमान अली आगा की 62 रनों की पारी की बदौलत लक्ष्य का सफल पीछा किया था और जीत हासिल की थी. हालांकि, दूसरे वनडे में टीम अपना स्कोर बचाने में नाकाम रही, जिससे दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज़ में वापसी कर ली. अब मेज़बान टीम अपने घरेलू दर्शकों के सामने जीत दर्ज कर सीरीज़ अपने नाम करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान तीसरा वनडे होगा निर्णायक, जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स
वहीं दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका ने पहले मुकाबले में मिली हार के बाद शानदार वापसी की. दूसरे वनडे में विकेटकीपर-बल्लेबाज़ क्विंटन डी कॉक ने नाबाद 123 रनों की पारी खेलते हुए टीम को आसान जीत दिलाई. इस जीत से प्रोटियाज़ का आत्मविश्वास काफी बढ़ा है, और अब वे उसी लय को बरकरार रखते हुए निर्णायक मुकाबला जीतकर सीरीज़ ट्रॉफी अपने नाम करने की कोशिश करेंगे.
पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका तीसरे वनडे 2025 कब और कहां खेला जाएगा?
पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की तीन मैचों की वनडे सीरीज (PAK vs SA ODI Series) का तीसरा मुकाबला फैसलाबाद के इकबाल स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 03:30 बजे से शुरू होगा.
पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका तीसरे वनडे 2025 लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?
दुर्भाग्यवश, भारत में पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका तीसरे वनडे 2025 का प्रसारण किसी भी टीवी चैनल पर उपलब्ध नहीं होगा, क्योंकि इस सीरीज के लिए कोई आधिकारिक ब्रॉडकास्ट पार्टनर नहीं है. इसलिए भारतीय फैंस इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट टीवी पर नहीं देख पाएंगे. हालांकि, नीचे दिए गए विकल्पों से ऑनलाइन अपडेट प्राप्त कर सकते हैं.
पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका तीसरे वनडे 2025 की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?
जैसे टेलीकास्ट की सुविधा उपलब्ध नहीं है, वैसे ही पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका तीसरे वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भी किसी प्लेटफॉर्म पर नहीं की जाएगी. भारत में फैंस ऑनलाइन लाइव मैच नहीं देख पाएंगे, लेकिन वे साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर लाइव स्कोर अपडेट्स फॉलो कर सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 08, 2025 11:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

