Smriti Mandhana Crossed 7000 International Runs: स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, इंटरनेशनल क्रिकेट 7000 रन बनाने वाली दूसरी भारतीय महिला बनीं

मंधाना ने पूर्व कप्तान मिताली राज के बाद यह उपलब्धि हासिल की है. मिताली ने अपने शानदार करियर में सभी फॉर्मेट में 10,868 रन बनाये थे. मंधाना के बाद सबसे करीबी मौजूदा भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर हैं जिन्होंने अब तक 6,870 रन जुटा लिए हैं.

स्मृति मंधाना (Photo Credits: BCCI/Twitter)

बेंगलुरु: भारतीय महिला टीम की ओपनर स्मृति मंधाना दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बेंगलुरु में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रविवार को पहले वनडे के दौरान 7000 अंतर्राष्ट्रीय रन पूरे करने वाली दूसरी भारतीय महिला बन गयी हैं. IND-W Beat SA-W, 1st ODI: स्मृति मंधाना और आशा शोभना ने शानदार प्रदर्शन से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 143 रन से हराया

मंधाना ने पूर्व कप्तान मिताली राज के बाद यह उपलब्धि हासिल की है. मिताली ने अपने शानदार करियर में सभी फॉर्मेट में 10,868 रन बनाये थे. स्मृति मंधाना के बाद सबसे करीबी मौजूदा भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर हैं जिन्होंने अब तक 6,870 रन जुटा लिए हैं.

भारतीय ओपनर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में 127 गेंदों में 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 117 रन बनाये जो घरेलू जमीन पर उनका पहला और कुल छठा शतक है. इस बीच दीप्ति शर्मा ने अपनी 37 रन की पारी के दौरान 200 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 2000 वनडे रन पूरे कर लिए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\