स्मृति मंधाना ने बॉयफ्रेंड Palash Mucchal के साथ 5वीं सालगिरह को केक काट कर किया सेलिब्रेट, संगीतकार-फिल्म निर्माता ने शेयर की तस्वीरें

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना और उनके कथित बॉयफ्रेंड पलाश मुच्छल ने अपने रिश्ते के पांच साल पूरे कर लिए हैं. संगीतकार-फिल्म निर्माता ने इसकी पुष्टि की, जिन्होंने इंस्टाग्राम पर दोनों की प्यारी तस्वीरें शेयर कीं। जोड़े ने केक काटकर जश्न मनाया और बाद में साथ में तस्वीरें भी खिंचवाईं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मुच्छल ने "#5" लिखा और इसके साथ दिल और बुरी नज़र वाले इमोजी भी लगाए. पलाश मुच्छल की बहन पलक ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "माई क्यूटीज़." संगीतकार ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी और भारतीय क्रिकेटर की कई तस्वीरें पोस्ट की हैं.

तस्वीरें देखें: 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Palaash Muchhal (@palash_muchhal)