Ganesh Chaturthi 2024: स्मृति मंधाना ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड पलाश मुछाल के साथ मनाया गणेश चतुर्थी, 'गणपति बप्पा' को घर लाकर किया स्वागत, सिंगर पलक मुछाल भी रहीं शामिल, देखें वीडियो

Ganesh Chaturthi 2024: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम(Indian Women's National Cricket Team) की ओपनर स्मृति मंधाना(Smriti Mandhana) बेहतरीन बल्लेबाज़ हैं और उन्हें अक्सर उनके प्रशंसक रन मशीन कहते हैं. मंधाना हमेशा क्रिकेट के मैदान पर बल्ले से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करती रहती हैं और बड़े शतक लगा सकती हैं. अपनी क्रिकेट उपलब्धियों के अलावा, वह बॉलीवुड म्यूज़िक प्रोड्यूसर पलाश मुच्छल के साथ अपने रिश्ते के लिए भी हमेशा चर्चा में रहती है. गणेश चतुर्थी 2024 के अवसर पर स्मृति को अपने  रूमर्ड बॉयफ्रेंड पलाश मुच्छल के साथ गणपति बप्पा को घर लाते हुए देखा गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

स्मृति मंधाना ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड पलाश मुछाल के साथ मनाया गणेश चतुर्थी