SL vs IND 2nd T20I Match 2021: दूसरे T20I मुकाबले में इन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर सकते हैं कप्तान शिखर धवन

श्रीलंका बनाम भारतीय क्रिकेट टीम के बीच जारी तीन मैचों की T20I श्रृंखला का दूसरा मुकाबला मंगलवार यानी आज राजधानी कोलंबो स्थित आर प्रेमदास स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया की कोशिश रहेगी कि वह आज के इस मैच को जीतकर सीरीज पर अपना कब्जा जमाए, वहीं विपक्षी टीम सीरीज में बनें रहने के लिए पूरी एड़ी चोटी की दम लगाएगी.

भारतीय क्रिकेट टीम (Photo Credits: BCCI)

कोलंबो, 27 जुलाई: श्रीलंका बनाम भारतीय क्रिकेट टीम के बीच जारी तीन मैचों की T20I श्रृंखला का दूसरा मुकाबला मंगलवार यानी आज राजधानी कोलंबो (Colombo) स्थित आर प्रेमदास स्टेडियम (R. Premadasa International Cricket Stadium) में खेला जाएगा. टीम इंडिया की कोशिश रहेगी कि वह आज के इस मैच को जीतकर सीरीज पर अपना कब्जा जमाए, वहीं विपक्षी टीम सीरीज में बनें रहने के लिए पूरी एड़ी चोटी की दम लगाएगी. मैच से पूर्व बात करें भारतीय टीम दूसरे T20I मुकाबले में किन 11 सदस्यीय खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर सकती है तो वो इस प्रकार हैं-

शिखर धवन और पृथ्वी शॉ कर सकते हैं पारी की शुरुआत:

भारत के लिए दूसरे दूसरे T20I मुकाबले में एक बार फिर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) और पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) पारी की शुरुआत करते हुए नजर आ सकते हैं. धवन ने देश के लिए पहले T20I मैच में 46 रन की उम्दा पारी खेली थी, हालांकि वह अपने 12वें T20I अर्धशतक से महज चार रन से चूक गए थे. वहीं शॉ पहले T20I मैच में बिना खाता पवेलियन लौटे, हालांकि इस होनहार बल्लेबाज के प्रदर्शन से सभी क्रिकेट प्रेमी वाकिफ हैं. शॉ का बल्ला अगर मैदान में चला तो विपक्षी टीम की खैर नहीं.

यह भी पढ़ें- WI vs AUS 3rd ODI 2021: वेस्टइंडीज के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की रोमांचक जीत, वर्षो तक याद रखा जाएगा यह कारनामा

इस प्रकार हो सकता है मध्यक्रम:

मध्यक्रम में ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, संजु सैमसन और हार्दिक पांड्या एक बार फिर भारतीय पारी को संवारते हुए नजर आ सकते हैं. यादव ने पिछले मुकाबले में उम्दा अर्धशतकीय पारी खेलते हुए भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया था. वहीं सैमसन और किशन ने भी पहले T20I मुकाबले में अपने बल्ले की चमक बिखेरी थी. भारत के लिए हार्दिक पांड्या की फॉर्म चिंता की विषय बनी हुई है, लेकिन उनका बल्ला चलता है तो वह टीम के लिए काफी कारगर साबित हो सकते हैं.

इस प्रकार हो सकती है गेंदबाजी क्रम:

भारतीय टीम दूसरे T20 मुकाबले में भी पांच गेंदबाजों के साथ मैदान में उतर सकती है. इसमें भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, युजवेंद्र चहल, क्रुणाल पांड्या और वरुण चक्रवर्ती का नाम शामिल हो सकता है. पंड्या ब्रदर्स टीम में ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे, वहीं विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ईशान किशन के कंधो पर रहेगी.

यह भी पढ़ें- SL vs IND: Yuzvendra Chahal से काफी नाराज हैं Bhuvneshwar Kumar, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान, देखें वीडियो

इस प्रकार हो सकती है 11 सदस्यीय टीम:

शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी शॉ, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, संजु सैमसन, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल और वरुण चक्रवर्ती.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड