SL vs BAN, 1st ODI Match 2025 Toss Update And Scorecard: श्रीलंका बनाम बांग्लादेश पहले वनडे मैच में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला, यहां देखें प्लेइंग इलेवन और स्कोरकार्ड

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज़ का पहला मुकाबला आज कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है. श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया है. टेस्ट सीरीज़ में 1-0 से जीत हासिल करने के बाद श्रीलंकाई टीम आत्मविश्वास से भरी नज़र आ रही है. वनडे टीम की अगुवाई इस बार चरिथ असलंका कर रहे हैं और वे घरेलू मैदान पर विजयी आगाज़ करने को तैयार हैं

Photo Credits: @Sri Lanka Cricket-X (formerly Twitter)

Sri Lanka National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team, 1st ODI Match 2025 Toss and Live Scorecard Update: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज खेला जा रहा हैं पहला वनडे मैच. यह मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया हैं. आज के इस मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं.

हाल ही में जून में समाप्त हुई टेस्ट श्रृंखला में 1-0 की सफलता दर्ज करने के बाद श्रीलंकाई टीम अब बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज़ के पहले मुकाबले में पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ उतरने को तैयार है. जहां पहला टेस्ट मुकाबला बराबरी पर छूटा था, वहीं दूसरे टेस्ट में मेज़बान टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए निर्णायक जीत हासिल की.  अब वनडे टीम की कमान चारिथ असलंका के हाथों में है, जो अपनी अगुवाई में जीत की इस लय को बरक़रार रखने का प्रयास करेंगे. श्रीलंका की वनडे टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ युवा प्रतिभाओं का भी बेहतरीन मिश्रण है, और घरेलू परिस्थितियों का लाभ उठाकर वे सीरीज़ की शुरुआत विजयी अंदाज़ में करने की मंशा के साथ मैदान में उतरेंगे. यह भी पढ़े: DND vs TGC, TNPL Play-Off Match 2025: डिंडीगुल ड्रैगन्स बनाम त्रिची ग्रैंड चोलास के बीच आज होगा तमिल नाडु प्रीमियर लीग का प्ले-ऑफ मुकाबला, यहां जाने कब, कहा और कैसे देखे इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग 

पहले वनडे मैच में श्रीलंका ने जीता टॉस, किया पहले बल्लेबाजी करने का फैसला

दोनों टीमों के संभावित प्लेइंग 11 पर एक नज़र

बांग्लादेश: तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, नजमुल हुसैन शान्तो, लिटन दास (विकेटकीपर), तौहीद हृदोय, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), जेकर अली, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब, तनवीर इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान.

श्रीलंका: पथुम निसांका, निशान मदुष्का, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिंदु मेंडिस, चैरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानगे, वानिंदु हसरंगा, मिलन प्रियनाथ रथनायके, महेश थीक्षाना, ईशान मलिंगा, असिथा फर्नांडो.

नोट: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh Beat Sri Lanka, 3rd T20I Match 2025 Video Highlights: कोलंबो में बांग्लादेश ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, 2-1 से किया सीरीज पर कब्जा; यहां देखें SL बनाम BAN मैच का पूरा हाइलाइट्स

Bangladesh Beat Sri Lanka, 3rd T20I Match 2025 Scorecard: कोलंबो टी20 मुकाबले में बांग्लादेश ने श्रीलंका को हराकर रचा इतिहास, 2-1 से किया सीरीज पर कब्जा; यहां देखें SL बनाम BAN मैच का स्कोरकार्ड

Sri Lanka vs Bangladesh, 3rd T20I Match 2025 1st Inning Scorecard: कोलंबो टी20 मुकाबले में श्रीलंका ने बांग्लादेश को दिया 133 रनों का टारगेट, महेदी हसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में श्रीलंका बनाम बांग्लादेश के बीच तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\