DND vs TGC, TNPL Play-Off Match 2025: डिंडीगुल ड्रैगन्स बनाम त्रिची ग्रैंड चोलास के बीच आज होगा तमिल नाडु प्रीमियर लीग का प्ले-ऑफ मुकाबला, यहां जाने कब, कहा और कैसे देखे इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग
तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला आज डिंडीगुल के एनपीआर कॉलेज ग्राउंड में डिंडीगुल ड्रैगन्स और त्रिची ग्रैंड चोलस के बीच खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार यह मुकाबला शाम 7:15 बजे शुरू होगा. डिंडीगुल ड्रैगन्स की कमान अनुभवी रविचंद्रन अश्विन संभालेंगे, जबकि त्रिची की कप्तानी जयारमन सुरेश कुमार के हाथों में है.
DND vs TGC, TNPL Play-Off Match 2025: डिंडीगुल ड्रैगन्स बनाम त्रिची ग्रैंड चोलस, तमिल नाडु प्रीमियर लीग (Tamil Nadu Premiere League) 2025 का प्ले-ऑफ मुकाबला आज यानी 2 जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला डिंडीगुल स्थित एनपीआर कॉलेज ग्राउंड (NPR College Ground) में भारतीय समयानुसार शाम 7:15 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले में त्रिची ग्रैंड चोलस टीम की कमान जयरामन सुरेश कुमार के हाथों में हैं. वही दुसरी तरफ रविचंद्रन आश्विन डिंडीगुल ड्रैगन्स के कप्तान के रूप में नज़र आयेंगे.
TNPL के अब तक के टुर्नामेंट में आज तक डिंडीगुल ड्रैगन्स ने कुल 7 मैच खेले हैं, जिसमें टीम ने 4 मैच में जीत हासिल कर 3 में हार का सामना करना पड़ा, और इस्सी के साथ अब यह टीम पॉइंट्स टेबल पर तीसरे स्थान पर हैं, दूसरी तरफ त्रिची ग्रैंड चोलास ने कुल 7 मैच खेले हैं, जिसमें टीम को 3 में जीत हासिल हुई और 4 में हार का सामना करना पड़ा, अब यह टीम पॉइंट्स टेबल पर चौथे स्थान पर हैं. यह भी पढ़े: ENG vs IND, 2nd Test Match Day 1 Live Streaming In India: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच आज खेला जाएगा दुसरे टेस्ट मैच का पहला दिन, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
The Eliminator is here! Who will win today and move into Qualifier 2? 💥#DDvTGC #TNPL #TNPL2025 #NammaOoruNammaGethu pic.twitter.com/RN9bglHZ3s
— TNPL (@TNPremierLeague) July 2, 2025
डिंडीगुल ड्रैगन्स बनाम त्रिची ग्रैंड चोलस का प्ले-ऑफ मैच कब और कहा खेला जाएगा?
डिंडीगुल ड्रैगन्स बनाम त्रिची ग्रैंड चोलस का प्ले-ऑफ मैच आज यानी 2 जुलाई को खेला जाएगा. यह मैच डिंडीगुल स्थित एनपीआर कॉलेज ग्राउंड पर भारतीय समयानुसार शाम 7:15 बजे से खेला जाएगा.
डिंडीगुल ड्रैगन्स बनाम त्रिची ग्रैंड चोलस के प्ले-ऑफ मैच का लाइव प्रसारण कहा देख सकते है?
डिंडीगुल ड्रैगन्स बनाम त्रिची ग्रैंड चोलस के प्ले-ऑफ मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स तमिल चैनल और fancode App पर देखें सकते है. जहां फैंस मैच का लुफ्त स्मार्ट टीवी, टैब, मोबाइल फ़ोन और स्मार्ट डिवाइस पर आराम से उठा सकते है.
दोनों टीमों का स्क्वाड:
त्रिची ग्रैंड चोलस टीम: वसीम अहमद, जयारमन सुरेश कुमार (विकेटकीपर/कप्तान), सुजय शिवशंकरन, जगतीसन कौसिक, संजय यादव, यू मुकिलेश, आर राजकुमार, जफर जमाल, पी सरवण कुमार, वी अथिसयाराज डेविडसन, एन सेल्वा कुमारन, के ईश्वरन, टी सरन, एसपी विनोद, जे रेजिन, आर्य योहान मेनन, एम गणेश मूर्ति, वाशिंगटन सुंदर, एंटनी धास.
डिंडीगुल ड्रैगन्स टीम: रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), शिवम सिंह, बाबा इंद्रजीत (विकेटकीपर), मान बाफना, विमल खुमार, हन्नी सैनी, दिनेश एच, एम कार्तिक सरन, वरुण चक्रवर्ती, संदीप वारियर, डीटी चंद्रसेकर, गणेशन पेरियास्वामी, शशिधर रेड्डी, एम विजू अरुल, आर के जयंत, अतुल विटकर, आकाश शर्मा, राजविंदर सिंह.
नोट: डिंडीगुल ड्रैगन्स बनाम त्रिची ग्रैंड चोलस के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2025 01:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

