Artur Chilingarov Dies: रूसी वरिष्ठ सांसद आर्टुर चिलिंगारोव का 84 वर्ष की आयु में निधन, पोलर एक्स्प्लोर करने के लिए थे मशहूर

Artur Chilingarov Dies: शनिवार को रूसी ध्रुवीय खोजकर्ता और संसद के वरिष्ठ सदस्य आर्टूर चिलिंगारोव का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया. लेनिनग्राद में रूसी और अर्मेनियाई माता-पिता के घर जन्मे चिलिंगारोव ने अपना अधिकांश बचपन रूस के उत्तरी काकेशस क्षेत्र में बिताया. ध्रुवीय खोज में उनका करियर 1970 के दशक की शुरुआत में शुरू हुआ, जिसने उन्हें रूस के आर्कटिक और अंटार्कटिक वैज्ञानिक प्रयासों में एक अग्रणी व्यक्ति के रूप में चिह्नित किया. उन्होंने दोनों ध्रुवों पर कई मिशनों में भाग लिया और आर्कटिक में रूस के क्षेत्रीय दावों के मुखर समर्थक थे.

आर्टुर चिलिंगारोव का 84 वर्ष की आयु में निधन