क्रिकेट

Saudi Arabia vs Singapore T20 2025 Scorecard: सिंगापुर ने सऊदी अरब को दिया 113 रन का टारगेट, इश्तियाक अहमद और ज़ैन उल अबिदीन ने झटके 3-3 विकेट

मलेशिया चतुष्कोणीय टी20आई श्रृंखला 2025 में सऊदी अरब राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम सिंगापुर राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज 10वां टी20 मैच कुआलालंपुर के बयूमास ओवल में भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे से खेला जा रहा है. इस मैच में सिंगापुर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया.

Saudi Arabia vs Singapore T20 2025 Scorecard: सिंगापुर ने  सऊदी अरब को दिया 113 रन का टारगेट, इश्तियाक अहमद और ज़ैन उल अबिदीन ने झटके 3-3 विकेट
Saudi Arabia (Photo: X/@MalaysiaCricket)

Saudi Arabia National Cricket Team vs Singapore National Cricket Team 10th T20 2025 Scorecard: मलेशिया चतुष्कोणीय टी20आई श्रृंखला 2025 में सऊदी अरब राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम सिंगापुर राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज 10वां टी20 मैच कुआलालंपुर के बयूमास ओवल में भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे से खेला जा रहा है. इस मैच में सिंगापुर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए सिंगापुर की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही. सिंगापुर की 8 विकेट खोकर बस 112 रन ही बना पाई. सिंगापुर की ओर से कप्मतान नप्रीत सिंह ने सबसे ज्यादा रन बनाए. मनप्रीत सिंह ने 33 गेंदों में 40 रनों की पारी खेली. जिसमें 3 चौके और एक छक्का लगाया. इसके अलावा चंद्रमौली श्रीदेव ने 36 गेंदों में 29 रन का योगदान दिया.

यह भी पढें: IND W vs SA W 2nd ODI 2025 Scorecard: टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 277 रनों का टारगेट, प्रतीका रावल ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी

वहीं सभी बल्लेबाज फ्लॉप हो गए. जॉन्टी स्कॉट इग्गो बिना खाता खोले आउट हो गए. अरित्रा दत्ता ने एक रन, गिरिन गुने एक रन और मेसन आर्थर शेरी 3 रन बनाए. वहीं सऊदी अरब की ओर से इश्तियाक अहमद और ज़ैन उल अबिदीन ने शानदार पारी खेली. दोनों गेंदबाजों ने तीन-तीन विकेट चटकाए. जबकि उस्मान नजीब और उस्मान खालिद को एक-एक विकेट मिला.

फिलहाल सऊदी अरब को जीत के लिए 113 रनों की जरुरत है. यह मैच जीतते ही वह चौथी जीत दर्ज कर लेंगे. वहीं सिंगापुर को अपनी पहली जीत दर्ज करने के लिए अच्छी गेंदबाजी करनी होगी. दूसरी पारी में मैच रोमांचक होने की उम्मीद होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2025 02:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).