Saudi Arabia vs Malaysia Final T20 2025 Scorecard: मलेशिया ने फाइनल टी20 में सऊदी अरब को 18 रन से हराया, सीरीज पर जमाया कब्जा, अहमद अकील ने बने जीत के हीरो
मलेशिया चतुष्कोणीय टी20आई श्रृंखला 2025 का फाइनल मैच आज सऊदी अरब राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम मलेशिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच कुआलालंपुर (Kuala Lumpur) के बयूमास ओवल (Bayuemas Oval) में खेला गया. इस मैच में मलेशिया ने सऊदी अरब को 18 रन से हरा दिया.
Saudi Arabia National Cricket Team vs Malaysia National Cricket Team Final T20 2025 Scorecard: मलेशिया चतुष्कोणीय टी20आई श्रृंखला 2025 का फाइनल मैच आज सऊदी अरब राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम मलेशिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच कुआलालंपुर (Kuala Lumpur) के बयूमास ओवल (Bayuemas Oval) में खेला गया. इस मैच में मलेशिया ने सऊदी अरब को 18 रन से हरा दिया. इसके साथ ही मलेशिया ने तुष्कोणीय टी20आई श्रृंखला पर अपना कब्जा जमाया. इस मैच में अहमद अकील ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने ने 42 गेंदों में अहम 44 रन बनाए. अहमद अकील को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इसके अलावा कप्तान सैयद अज़ीज़ मुबारक ने बल्ले से भले ही कुछ कमाल नहीं कर पाए. लेकिन गेंद से उन्होंने ने दो विकेट चटकाए और सऊदी अरब को शुरुवाती झटका दिए. वहीं सऊदी अरब की ओर से अब्दुल वहीद गफ्फार ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए.
मैच की बात करें तो मलेशिया ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मलेशिया ने 7 विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाए. मलेशिया की ओर से अहमद अकील ने सबसे ज्यादा रन बनाए. अहमद अकील ने 42 गेंदों में 44 रन बनाए. जिसमें 2 चौका और एक छक्का लगाया. इसके अलावा आमिर खान मलिक ने 38 रन का योगदान दिया. दूसरी ओर, सऊदी अरब की ओर से गेंदबाजी में इम्तियाज खान ने शानदार गेंदबाजी की और तीन विकेट झटके. जबकि इश्तियाक अहमद और ज़ैन उल अबिदीन को 2-2 विकेट मिला. फिलहाल सऊदी अरब के सामने 136 रनों का टारगेट है. जबकि मलेशिया को अब गेंदबाजी में दमखम दिखाना होगा.
'
136 रनों के जवाब में सऊदी अरब की टीम 19.2 ओवर में 117 रन पट सिमट गई. सऊदी अरब की शुरुआत निराशाजनक रही. टीम ने 10 रन एक अंदर दो विकेट खो दिए. जिसके बाद मैच में वापसी करना मुश्किल हो गया. लगातार अंतराल पर विकेट गिरते चले गए. अब्दुल वहीद गफ्फार ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए. जबकि और कोई दूसरा बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकामयाब रहा. वहीं मलेशिया की ओर से सैयद अज़ीज़ मुबारक, रिज़वान हैदर, पवनदीप सिंह और विजय उन्नी को दो-दो विकेट मिला.
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2025 03:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

