क्रिकेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हरारे में श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे के बीच हाईवोल्टेज मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हरारे में श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे के बीच हाईवोल्टेज मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
जिम्बाब्वे बनाम श्रीलंका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Zimbabwe National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team, 2nd ODI Match 2025 Satta Bazar Favourite Team: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की वनडे सीरीज 2025 (ODI Series 2025) का दूसरा मुकाबला आज यानी 31 अगस्त को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हरारे (Harare) के हरारे स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम (Harare Sports Club) में खेला जा रहा हैं. पहले वनडे मुकाबले में श्रीलंका की टीम ने जिम्बाब्वे को सात रनों से हरा दिया. इसके साथ ही श्रीलंका की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब दूसरे वनडे में श्रीलंका की टीम सीरीज पर कब्जा जमाने उतरेगी. वहीं, जिम्बाब्वे की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. इस सीरीज में जिम्बाब्वे की अगुवाई क्रेग एर्विन (Craig Ervine) कर रहें हैं. जबकि, श्रीलंका की कमान चरिथ असलंका (Charith Asalanka) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढें: Zimbabwe vs Sri Lanka, 2nd ODI Match 2025 Live Toss And Scorecard: दूसरे वनडे मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

पहले वनडे मुकाबले का हाल

इस रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे के कप्तान शॉन विलियम्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट खोकर 298 रन बनाए. जिम्बाब्वे की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 299 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम 50 ओवर में आठ विकेट खोकर महज 291 रन ही बना सकीं.

एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) की तैयारियों के मद्देनजर यह सीरीज खेली जा रहीं. दोनों टीमों के बीच दो मैचों की वनडे और तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20I Series 2025) खेली जाएगी, सीरीज का आखिरी मुकाबला सात सितंबर को खेला जाएगा. फिलहाल जिम्बाब्वे को 55 रेटिंग के साथ आईसीसी मेंस वनडे टीम रैंकिंग में 11वें स्थान पर काबिज है. जिम्बाब्वे का नेतृत्व क्रेग एर्विन कर रहे हैं. अनुभवी खिलाड़ी ब्रेंडन टेलर राष्ट्रीय टीम में वापसी कर रहे हैं. जिम्बाब्वे की टीम के लिए यह बड़ी खुशखबरी है. जिम्बाब्वे ने सिकंदर रज़ा, रिचर्ड नगारावा, क्लाइव मैंडे और ब्रायन बेनेट जैसे खिलाड़ियों के साथ एक प्रतिस्पर्धी टीम भी नामित की है. जिम्बाब्वे की टीम ने आखिरी वनडे सीरीज इस साल फरवरी में आयरलैंड के खिलाफ खेली थी. जिम्बाब्वे की टीम ने इसे 2-1 से जीता.

दूसरी तरफ,  श्रीलंका की टीम 103 की रेटिंग के साथ वनडे टीम रैंकिंग में चौथे पायदान पर है. वनडे और टी20 फॉरमेट के लिए श्रीलंका की अगुवाई चैरिथ असलांका कर रहे हैं. वनडे की बात करें तो श्रीलंका इस समय शानदार फॉर्म में है. श्रीलंका की टीम ने हाल ही में घरेलू मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज 2-1 से जीती है. श्रीलंका एकदिवसीय श्रृंखला के लिए स्पष्ट पसंदीदा के रूप में शुरुआत करेगा. श्रीलंका की टीम से खेल के सभी पहलुओं में जिम्बाब्वे पर हावी होने की उम्मीद है.

जिम्बाब्वे बनाम श्रीलंका हेड टू हेड रिकॉर्ड (ZIM vs SL ODI Head To Head)

जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीस अबतक कुल 65 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान श्रीलंका की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. श्रीलंका की टीम ने 50 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, जिम्बाब्वे की टीम को महज 12 मैचों में ही जीत नसीब हुई हैं. वहीं, तीन मुकाबलों का कोई परिणाम नहीं निकला. इस सीरीज में जिम्बाब्वे की टीम अपने आकंड़ें सुधारना चाहेगी.

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम मैच पर सट्टा बाजार गर्म (ZIM vs SL 2nd ODI Satta Bazar)

इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (ZIM vs SL Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में श्रीलंका की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन जिम्बाब्वे की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.

डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2025 01:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).