Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? लाहौर में पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ़्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Pakistan National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 1st Test Match Day 2 Satta Bazar Mein Aaj Favourite Team: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का पहला मुकाबला 12 अक्टूबर से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में खेला जा रहा हैं. पहले दिन का खेल खत्म हो गया हैं. पहले दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान की टीम ने पहली पारी में 90 ओवर में पांच विकेट खोकर 313 रन बना लिए हैं. आज यानी 13 अक्टूबर को चौथे दिन का खेल भारतीय सायनुसार सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा. पाकिस्तान आज से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (ICC WTC 2025-27) के अपने सफर का आगाज कर दी है. दक्षिण अफ्रीका की टीम 2021 के बाद पहली बार पाकिस्तान की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज खेल रहीं हैं. इस सीरीज में पाकिस्तान की अगुवाई शान मसूद (Shan Masood) कर रहे हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की कमान एडन मारक्रम (Aidan Markram) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Kuldeep Yadav Stats: दिल्ली टेस्ट में 5 विकेट लेकर कुलदीप यादव ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड! अभी तक ऐसा कोई भी गेंदबाज नहीं कर पाया

दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 30 टेस्ट मैच खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 17 टेस्ट मैच अपने नाम किए हैं. जबकि पाकिस्तान को सिर्फ महज छह बार ही जीत नसीब हुई है. सात बार मैच ड्रॉ पर छूटे. साल 2007-08 के बाद दक्षिण अफ्रीका के पास पाकिस्तान की धरती पर टेस्ट सीरीज जीतने का शानदार मौका होगा.

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Pakistan National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Match Scorecard)

पाकिस्तान की पहली पारी

इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज दो रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. इसके बाद सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक और कप्तान शान मसूद ने मिलकर पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 161 रनों की शानदार साझेदारी निभाई. पहले दिन का खेल खत्म हो गया हैं. पहले दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान की टीम ने पहली पारी में 90 ओवर में पांच विकेट खोकर 313 रन बना लिए हैं.

पाकिस्तान की तरफ से सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक ने सबसे ज्यादा 93 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान इमाम-उल-हक ने 153 गेंदों पर सात चौके और एक छक्के लगाए. इमाम-उल-हक के अलावा कप्तान शान मसूद ने 76 रन बनाए. मोहम्मद रिज़वान नाबाद 62 रन और सलमान आगा नाबाद 52 रन बनाकर खेल रहे हैं.

दूसरी तरफ, दक्षिण अफ्रीका की टीम को कगिसो रबाडा ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. दक्षिण अफ्रीका की ओर से सेनुरान मुथुसामी ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. सेनुरान मुथुसामी के अलावा कगिसो रबाडा, प्रीनेलन सुब्रायन और साइमन हार्मर ने एक-एक विकेट चटकाया.

पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच पर सट्टा बाजार गर्म (PAK vs SA Satta Bazar)

इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (PAK vs SA Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में दक्षिण अफ्रीका फेवरेट चल रही है. लेकिन पाकिस्तान की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.

डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.