Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? शारजाह में अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Afghanistan National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, United Arab Emirates T20I Tri-Series 2025 1st Match Satta Bazar Favourite Team: संयुक्त अरब अमीरात टी20आई ट्राई-सीरीज़ 2025 का पहला मुकाबला आज यानी 29 अगस्त को अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शारजाह (Sharjah) के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium, Sharjah) में भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे से खेला जाएगा. एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) की तैयारियों के मद्देनजर यूएई की मेजबानी में पाकिस्तान और अफगानिस्तान की टीमें ऐतिहासिक शारजाह में 29 अगस्त से टी20 इंटरनेशनल ट्राई सीरीज खेली जाएगी. तीनों टीमें सीरीज में एक-दूसरे से कुल दो-दो मैच खेलेगी, जिसमें टॉप-2 टीमें 7 सितंबर को फाइनल खेलेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. इस सीरीज में अफगानिस्तान की अगुवाई राशिद खान (Rashid Khan) कर रहीं हैं. जबकि, पाकिस्तान की कमान सलमान आघा (Salman Agha) के कंधों पर हैं. यह भी पढें: Afghanistan vs Pakistan, Tri-Series 2025 1st Match Toss Winner Prediction: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच मैके में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

ट्राई सीरीज का पहला मुकाबला अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच 29 अगस्त को खेला जाएगा. इसके बाद यूएई की टीम अपने अभियान का आगाज 30 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ करेगा, इसके बाद टीम 1 सितंबर को अफगानिस्तान और 2 सितंबर को पाकिस्तान से टकराएगी. इसके बाद पाकिस्तान और यूएई के बीच भिड़ंत 4 सितंबर को होगी, जबकि अफगानिस्तान और यूएई के बीच मुकाबला 5 सितंबर को खेला जाएगा. यह टूर्नामेंट आठ टीमों के एसीसी एशिया कप 2025 से पहले तीन टीमों को आदर्श तैयारी का अवसर प्रदान करेगा जो 9 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात में खेला जाएगा. ये अभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से खेले जाएंगे.

अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान हेड टू हेड रिकॉर्ड (AFG vs PAK T20I Head To Head)

अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीस अबतक कुल सात टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पाकिस्तान की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. पाकिस्तान की टीम ने चार मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, अफगानिस्तान की टीम को महज तीन मैचों में ही जीत नसीब हुई हैं. इस मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम अपने आकंड़ें सुधारना चाहेगी.

अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम मैच पर सट्टा बाजार गर्म (Satta Bazar)

इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (AFG vs PAK Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में पाकिस्तान की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन अफगानिस्तान की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.

डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.