Bangladesh National Cricket Team vs Ireland National Cricket Team, 1st T20I Match Satta Bazar Favorite Team: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 29 नवंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चट्टोग्राम (Chattogram) के बीर श्रेष्ठो फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतीउर रहमान स्टेडियम (Bir Sreshtho Flight Lieutenant Matiur Rahman Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से खेला जाएगा. पहले टी20 मुकाबले में आयरलैंड की टीम ने बांग्लादेश को रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही आयरलैंड की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब दूसरे मुकाबले में आयरलैंड की टीम सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी. जबकि, बांग्लादेश की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में बांग्लादेश की कमान लिटन दास (Litton Das) के कंधों पर हैं. जबकि, आयरलैंड की अगुवाई पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Bangladesh vs Ireland, 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: बांग्लादेश बनाम आयरलैंड के बीच चट्टोग्राम में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 29 नवंबर को चट्टोग्राम के बीर श्रेष्ठो फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतिउर रहमान स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम टी20 इंटरनेशनल में रन डिफेंड करना थोड़ा ज्यादा पसंत करती है. गौरतलब है कि इस मैदान पर अब तक कुल 34 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 18 रन डिफेंड और 16 रन चेज़ करने वाली टीमों ने जीते हैं. यहां टी20 इंटरनेशनल में पहली इनिंग का औसत स्कोर 146 रन रहा है.
पहले मुकाबले का हाल
इस रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 181 रन बनाए. आयरलैंड की तरफ से हैरी टेक्टर ने सबसे ज्यादा नाबाद 69 रनों की शानदार पारी खेली. दूसरी तरफ, बांग्लादेश की ओर से तंज़ीम हसन साकिब ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए.
बांग्लादेश की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 182 रन बनाने थे. बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में नौ विकेट खोकर महज 142 रन ही बना सकीं. बांग्लादेश की तरफ से तौहीद हृदोय ने सबसे ज्यादा नाबाद 83 रनों की धुआंधार पारी खेली. वहीं, आयरलैंड की ओर से मैथ्यू हम्फ्रीज़ ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए.
बांग्लादेश बनाम आयरलैंड हेड-टू-हेड टी20 रिकॉर्ड (BAN vs IRE T20I Head To Head)
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बांग्लादेश बनाम आयरलैंड के बीच कुल नौ टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान बांग्लादेश की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. बांग्लादेश की टीम ने पांच मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, आयरलैंड की टीम को महज तीन मैच में जीत मिली है. वहीं, एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला हैं.
बांग्लादेश बनाम आयरलैंड मैच पर सट्टा बाजार गर्म (BAN vs IRE Satta Bazar)
इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (BAN vs IRE Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में बांग्लादेश की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन आयरलैंड की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.
डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.












QuickLY