SA W vs SCO W ICC Womens T20 World Cup 2024 Live Streaming: आज टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका और स्कॉटलैंड के बीच मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
2024 आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का 10वां मुकाबला साउथ अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम स्कॉटलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज यानी 9 अक्टूबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई के दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा.
South Africa Women National Cricket Team vs Scotland Women National Cricket Team 11th Match 2024 ICC Womens T20 World Cup Live Streaming: 2024 आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का 11वां मुकाबला साउथ अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम स्कॉटलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज यानी 9 अक्टूबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई के दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका की टीम ने अपने अभियान की शुरुआत जीत में साथ किया. लेकिन दूसरे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में साउथ अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए स्कॉटलैंड के खिलाफ टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी. दूसरी ओर, स्कॉटलैंड को अपने शुरुआती दोनों मैच में हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में स्कॉटलैंड की नजरें साउथ अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करने पर होगी. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. यह भी पढें: IND W vs SL W, 2024 ICC Women's T20 World Cup Live Telecast On DD Sports: क्या फ्री डिश पर उपलब्ध होगा भारत बनाम श्रीलंका महिला टी20 विश्व कप मैच का लाइव टेलीकास्ट? यहां जानें पूरी डिटेल्स
2024 आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का 11वां मैच साउथ अफ्रीका महिला बनाम स्कॉटलैंड महिला के बीच कब खेला जाएगा?
2024 आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का 11वां मैच साउथ अफ्रीका महिला बनाम स्कॉटलैंड महिला के बीच 9 अक्टूबर बुधवार को भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे दुबई के दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.
कब-कहां और कैसे देखें लाइव मैच
बता दें की भारत में 2024 आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के सभी मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किए जाएंगे. ऐसे में यहां से फैंस टीवी पर साउथ अफ्रीका महिला बनाम स्कॉटलैंड महिला के बीच मुकाबले का लुफ्त उठा सकतें हैं. इसके अलावा डिज्नी+हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा.
दोनों टीमों की स्क्वाड
स्कॉटलैंड महिला टीम: सास्किया हॉर्ले, सारा ब्राइस (डब्ल्यू), कैथरीन ब्राइस (सी), ऐल्सा लिस्टर, प्रियानाज चटर्जी, लोर्ना जैक, डार्सी कार्टर, कैथरीन फ्रेजर, राचेल स्लेटर, अबता मकसूद, ओलिविया बेल, क्लो एबेल, मेगन मैककॉल, हन्ना रेनी, एब्बी एटकेन ड्रमंड
दक्षिण अफ्रीका महिला टीम: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताज़मिन ब्रिट्स, एनेके बॉश, मारिज़ैन कप्प, क्लो ट्रायॉन, एनेरी डर्कसेन, सुने लुस, नादिन डी क्लार्क, सिनालो जाफ्ता (डब्ल्यू), नॉनकुलुलेको म्लाबा, अयाबोंगा खाका, तुमी सेखुखुने, अयंदा ह्लुबी, सेशनी नायडू, मिके डी रिडर
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2024 09:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

