क्रिकेट

IND W vs SL W, 2024 ICC Women's T20 World Cup Live Telecast On DD Sports: क्या फ्री डिश पर उपलब्ध होगा भारत बनाम श्रीलंका महिला टी20 विश्व कप मैच का लाइव टेलीकास्ट? यहां जानें पूरी डिटेल्स

भारत बनाम श्रीलंका मैच का प्रसारण दूरदर्शन नेटवर्क (DD स्पोर्ट्स या DD नेशनल) पर DD फ्री डिश पर उपलब्ध होगा? इससे जुड़ी डिटेल्स के लिए नीचें स्क्रॉल कर सकते है.

IND W vs SL W, 2024 ICC Women's T20 World Cup Live Telecast On DD Sports: क्या फ्री डिश पर उपलब्ध होगा भारत बनाम श्रीलंका महिला टी20 विश्व कप मैच का लाइव टेलीकास्ट? यहां जानें पूरी डिटेल्स
भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Photo Credits: X Formerly Twitter)

India Women's National Cricket Team vs Sri Lanka Women's National Cricket Team Live Streaming: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम  2024 आईसीसी महिला टी20 विश्व कप( 2024 ICC Women’s T20 World Cup) का 12वां मैच में दुबई(Dubai) के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम(Dubai International Stadium) में 9 अक्टूबर(बुधवार) को भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा. अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड से मिली करारी हार के बाद, भारत ने शानदार वापसी करते हुए अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को छह विकेट से हराकर अपने टी20 विश्व कप के सपने को जिंदा रखा हैं, मैच में अरुंधति रेड्डी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ तीन विकेट चटकाए, जिससे पाकिस्तान को 105/5 पर रोकने में मदद मिली. चेस करने उतरी टीम इंडिया के लिए शैफाली वर्मा(32), जेमिमा रोड्रिग्स(23) और हरमनप्रीत कौर(29) रन की महत्वपूर्ण पारी खेलकर आरामदायक जीत दिलाई. इस बीच, IND-W बनाम SL-W क्रिकेट मैच DD स्पोर्ट्स लाइव स्ट्रीमिंग संबंधित जानकारी के लिए नीचे स्क्रॉल करें. यह भी पढ़ें: भारत बनाम श्रीलंका 2024 ICC Women's T20 World Cup मुकाबलें में होगी काटें की टक्कर, यहां जानें कैसे चुनें बेस्ट ड्रीम11 फैंटसी प्लेइंग इलेवन

​​भारत अब श्रीलंका को हराकर प्लेऑफ में जगह बनाने की अपनी संभावनाओं को बढ़ाने के लिए जीत की लय को जारी रखना चाहेगा. भारत और श्रीलंका के बीच महिला टी20 विश्व कप 2024 का मैच बुधवार, 9 अक्टूबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. पिछले हफ़्ते ऑस्ट्रेलिया से छह विकेट से हारने के बाद श्रीलंका इस मैच में उतरेगा. छह बार की विजेता टीम की ज़बरदस्त गेंदबाज़ी के सामने श्रीलंका के बल्लेबाज़ टिक नहीं पाए. वे 93/7 के कुल स्कोर पर आउट हो गए. बेथ मूनी की 43 रनों की पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने जीत का सफ़लतापूर्वक पीछा किया. यह भी पढ़ें: भारत बनाम श्रीलंका 2024 ICC महिला T20 विश्व कप मैच का खेल बिगाड़ेगी बारिश? यहां जानें कैसा रहेगा दुबई का मौसम और पिच का मिजाज

आईसीसी महिला ICC महिला T20 विश्व कप 2024 मैच के आधिकारिक लाइव प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं. भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला, 2024 ICC महिला T20 विश्व कप मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनलों पर किया जाएगा. दूसरी ओर, IND-W बनाम SL-W ICC महिला T20 विश्व कप 2024 मैच को Disney+ Hotstar ऐप पर स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगा. लेकिन भारत बनाम श्रीलंका मैच का प्रसारण दूरदर्शन नेटवर्क (DD स्पोर्ट्स या DD नेशनल) पर DD फ्री डिश पर उपलब्ध होगा? इससे जुड़ी डिटेल्स के लिए नीचें स्क्रॉल कर सकते है. यह भी पढ़ें: श्रीलंका से एशिया कप की हार का बदला लेने उतरेगी भारतीय महिलाएं, यहां जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

क्या डीडी नेशनल या डीडी स्पोर्ट्स डीडी फ्री डिश पर उपलब्ध होगी 2024 महिला टी20 विश्व कप में भारत बनाम श्रीलंका मैच का लाइव टेलीकास्ट?

 डीडी स्पोर्ट्स को महिला टी20 एशिया कप 2024 मैच के प्रसारण अधिकार मिल गए हैं, जो 2024 महिला टी20 विश्व कप में भारत बनाम श्रीलंका मैच का सीधा प्रसारण भी प्रदान करेगा. हालाँकि, डीडी स्पोर्ट्स 1.0 पर भारत के मैचों का सीधा प्रसारण केवल डीडी फ्री डिश और अन्य DTT (डिजिटल टेरेस्ट्रियल टेलीविज़न) यूजर के लिए उपलब्ध होगा. डीडी स्पोर्ट्स पर भारत के मैचों का सीधा प्रसारण केबल टीवी या DTH प्लेटफॉर्म जैसे एयरटेल डिजिटल टीवी, टाटा प्ले, डिशटीवी आदि पर उपलब्ध नहीं होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2024 06:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).