विराट-रोहित विवाद: BCCI मामले को सुलझाने के लिए करेगी ये काम

बहरहाल, वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से पहले आज कप्तान कोहली प्रेस को संबोधित करेंगे. भारतीय टीम आज इस दौरे के लिए रवाना होगी और पहले अमेरिका में 2 टी-20 मैच खेलेगी. भारतीय टीम मुंबई से उड़ान भरेगी.

रोहित शर्मा और विराट कोहली (File Photo)

भारतीय कप्तान विराट कोहली और उप-कप्तान रोहित शर्मा के बीच अनबन की खबरें  पिछले काफी दिनों से चल रही हैं. इस बीच सूत्रों के अनुसार बीसीसीआई ने संबंधित खिलाड़ियों के बीच कथित विवाद को खत्म करने के लिए दोनों खिलाड़ियों से बात करने का फैसला किया है. बीसीसीआई के एक सूत्र ने इंडिया टुडे को बताया, दोनों परिपक्व व्यक्ति हैं और उनके साथ बातें की जानी चाहिए. ऐसी भी ख़बरें आ रही हैं कि बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी अगले सप्ताह अमेरिका जाएंगे.

ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि BCCI की एक बैठक होगी जिसमे इस विवाद को सुलझाने का प्रयास किया जायेगा. इस बैठक में कोच रवि शास्त्री को शामिल करने की बात भी कही जा रही है. शास्त्री ने एमएस धोनी से लेकर विराट कोहली तक की कप्तानी के बदलाव को देखा है. शास्त्री खिलाड़ियों से बात करेंगे और सभी संबंधितों को ड्रेसिंग रूम के माहौल के महत्व को दोहराने की कोशिश करेंगे.

यह भी पढ़े:  रोहित शर्मा ने अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो तो एक्ट्रेस ने ऐसा पोस्ट लिखकर कर दी बोलती बंद!

बहरहाल, वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से पहले आज कप्तान कोहली प्रेस को संबोधित करेंगे. भारतीय टीम आज इस दौरे के लिए रवाना होगी और पहले अमेरिका में 2 टी-20 मैच खेलेगी. भारतीय टीम मुंबई से उड़ान भरेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड