Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team ODI Stats: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज 11 जनवरी से होगा. टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका हैं. वनडे सीरीज के लिए अभी टीम की घोषणा होना बाकी हैं. न्यूजीलैंड की टीम भारत के दौरे पर आ रही है जहां वो तीन मैच की वनडे और पांच मैच की टी20 सीरीज खेलेगी. दौरे का आगाज वनडे सीरीज के साथ होगी. इस सीरीज में विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) खेलते नजर आएंगे. वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच 21 जनवरी से टी20 सीरीज खेली जाएगी. यह भी पढ़ें: WTC Points Table 2025-27 Updated: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में इंग्लैंड को हुआ फायदा? कुछ ऐसी है वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अपडेटेड अंक तालिका
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने विजय हजारे 2025 में 2 मुकाबले खेले. पहले मुकाबले में रोहित शर्मा ने शतक जड़ा, तो वहीं दूसरे में हिटमैन डक पर आउट हो गए. अब रोहित शर्मा 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के साथ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलते नजर आने वाले हैं. इस सीरीज में रोहित शर्मा अगर एक शतक भी लगा लेते हैं, तो रोहित शर्मा पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़कर इतिहास रच देंगे. चलिए देखते हैं कि रोहित शर्मा के निशाने पर सचिन तेंदुलकर का कौन सा बड़ा रिकॉर्ड है.
इस मामले में सचिन तेंदुलकर को छोड़ सकते हैं पीछे
न्यूजीलैंड के साथ खेली जाने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज में रोहित शर्मा के पास सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ने का मौका है. अगर रोहित शर्मा आगामी वनडे सीरीज में एक शतक भी लगा देते हैं, तो रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर सलामी बल्लेबाज सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे.
दरअसल, सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा दोनों के ही नाम बतौर सलामी बल्लेबाज 45 शतक है, यानि महज एक शतक के साथ ही रोहित शर्मा मास्टर-ब्लास्टर को पीछे छोड़ देंगे. सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर की शुरुआत में नंबर-4 पर बल्लेबाजी की थी. तकरीबन 4 साल के बाद सचिन तेंदुलकर को ओपनिंग करने का मौका मिला था. वहीं, रोहित शर्मा ने साल 2007 में डेब्यू किया, जबकि साल 2013 से ही 'हिटमैन' ने बतौर ओपनर खेलना शुरू किया.
टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का शेड्यूल (IND vs NZ ODI Series 2026 Schedule)
11 जनवरी : पहला वनडे मैच : बड़ोदरा (1:30 PM)
14 जनवरी : दूसरा वनडे मैच : राजकोट (1:30 PM)
18 जनवरी : तीसरा वनडे मैच : इंदौर (1:30 PM).
डेविड वॉर्नर के नाम पर है दर्ज ये रिकॉर्ड
इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर सलामी बल्लेबाज सबसे ज्यादा शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व घातक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के नाम पर दर्ज है. डेविड वॉर्नर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर सलामी बल्लेबाज 49 शतक लगाए हैं. इसके बाद इस लिस्ट में रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर का नाम आता है. दोनों बल्लेबाजों ने 45-45 शतक लगाए हैं. इस लिस्ट में फिर क्रिस गेल का नाम है. क्रिस गेल ने बतौर सलामी बल्लेबाज इंटरनेशनल क्रिकेट में 42 शतक लगाए हैं.












QuickLY