Road Safety World Series 2021: दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को दिया 126 रन का लक्ष्य

दक्षिण अफ्रीका लेजेंड्स ने शुक्रवार को यहां शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे रोड सेफ्टी वल्र्ड सीरीज टी20 टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका लेजेंड्स के सामने जीत के लिए 126 रन का लक्ष्य रखा है.

दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स (Photo Credits: Twitter)

रायपुर, 19 मार्च: दक्षिण अफ्रीका लेजेंड्स ने शुक्रवार को यहां शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे रोड सेफ्टी वल्र्ड सीरीज टी20 टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका लेजेंड्स के सामने जीत के लिए 126 रन का लक्ष्य रखा है. टॉस हारकर पहले बल्लेाबजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका लेजेंडस की टीम नुवान कुलसेकरा (5 विकेट) की घातक गेंदबाजी के सामने 125 रन पर आलआउट हो गई.

दक्षिण अफ्रीका के लिए मोर्ने वेन विक ने 47 गेंदों पर आठ चौके की मदद से सर्वाधिक 53 रनों की पारी खेली. उनके अलावा अल्वीटरो पीटरसन ने 27 गेंदों पर पांच चौकों की बदौलत 27 रनों का योगदान दिया. जस्टिन कैम्प 15 रन बनाए.

यह भी पढ़ें- Road Safety World Series 2021: रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में Yuvraj Singh का धमाका, लगाए लगातार 4 छक्के, देखें वीडियो

श्रीलंका लेजेंडस के लिए नुवान कुलसेकरा ने 25 रन देकर सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए. उनके अलावा सनथ जयसूर्या, परवेज महारूफ तथा कौशल्या वीररत्ने ने एक-एक विकेट लिए.

Share Now

संबंधित खबरें

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त