RCB vs KXIP 31st IPL Match 2020: रोमांचक मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब ने रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर को 8 विकेट से हराया

किंग्स इलेवन पंजाब ने गुरुवार को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल-13 के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को आठ विकेट से हरा दिया. बेंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए थे. पंजाब ने यह लक्ष्य आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया.

रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर और किंग्स इलेवन पंजाब (Photo Credits: File Photo)

RCB vs KXIP 31st IPL Match 2020: किंग्स इलेवन पंजाब ने गुरुवार को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल-13 के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को आठ विकेट से हरा दिया. बेंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए थे. पंजाब ने यह लक्ष्य आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया.

पंजाब के लिए कप्तान लोकेश राहुल ने नाबाद 61 रन बनाए. इस सीजन अपना पहला मैच खेल रहे क्रिस गेल ने 53 रनों की पारी खेली.

बेंगलोर का अच्छे स्कोर तक पहुंचना मुश्किल लग रहा था लेकिन क्रिस मौरिस ने आखिरी के ओवरों में 8 गेंदों पर नाबाद 25 रन और इसुरु उदाना ने पांच गेंदों पर नाबाद 10 रन बना बेंगलोर को 20 ओवरों में छह विकेट पर 171 रनों का स्कोर दिया.

यह भी पढ़ें- RCB vs KXIP 31st IPL Match 2020: रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर ने किंग्स इलेवन पंजाब को दिया 172 रनों का लक्ष्य

टीम के सर्वोच्च स्कोरर हालांकि कप्तान विराट कोहली रहे, जिन्होंने 48 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 39 गेंदों का सामना किया और सिर्फ तीन चौके मारे. पंजाब के लिए मोहम्मद शमी और मुरुगन अश्विन ने दो-दो विकेट लिए.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें