PICS: धोनी के घर टीम इंडिया ने किया डिनर, विराट ने ऐसे कहा शुक्रिया

बता दें कि शुक्रवार को इंडिया और ऑस्ट्रेलिया की टीम एक बार फिर आमने सामने होगी. रांची के मैदान में ही विराट सेना सीरीज अपने नाम करने की कोशिश करेगी.

रांची में पूर्व कप्तान धोनी ने टीम इंडिया की मेजबानी की (Photo: Twitter)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 वनडे मैच जीतने के बाद टीम इंडिया इस समय झारखंड की राजधानी रांची में है. भारतीय टीम को शुक्रवार को यहां तीसरा वनडे मैच खेलना है. ये मैच जीतकर भारतीय टीम  सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. मैच से पहले रांची में बुधवार को पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पूरी टीम की मेजबानी की. ख़बरों के अनुसार माही ने अपने फार्महाउस पर डिनर रखा था. इस पार्टी में टीम के कई खिलाड़ी नजर आए.

इस पार्टी की तस्वीर को कप्तान कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इन्स्टाग्राम पर शेयर किया. कोहली ने लिखा," बीती रात माही भाई की पार्टी में पूरी टीम ने एन्जॉय किया, खाना भी बेहतरीन था. परफेक्ट टीम इवनिंग."

फिरकी गेंदबाज युज़वेन्द्र चहल ने भी एक तस्वीर साझा की है. इस तस्वीर में पूरी टीम डिनर टेबल पर नजर आ रही हैं.

धोनी इससे पहले अपनी शानदार कार चलते हुए भी नजर आए. वो एयरपोर्ट से हमर कार में निकले, उनके साथ केदार जाधव और ऋषभ पंत भी थे.

बता दें कि शुक्रवार को इंडिया और ऑस्ट्रेलिया की टीम एक बार फिर आमने सामने होगी. रांची के मैदान में ही विराट सेना सीरीज अपने नाम करने की कोशिश करेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रांची में भारत बनाम वेस्टइंडीज के दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट