हार्दिक पांड्या, लोकेश राहुल और करण जौहर के खिलाफ जोधपुर में दर्ज हुआ मामला

बता दें कि तीनों के खिलाफ जोधपुर के लूनी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. लूणी निवासी डी आर मेघवाल ने शो में हुई बातचीत को महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बताते हुए मामला दर्ज किया है.

हार्दिक पांड्या, कारण जौहर और केएल राहुल (Photo Credits: Instagram)

टीवी शो 'कॉफी विद करण' (Koffee with Karan ) में हुए विवाद के बाद भले ही BCCI ने हार्दिक पांड्या और केएल राहुल पर लगे बैन को हटा दिया है मगर उनकी मुश्किलें खत्म होती नजर नहीं आ रही है. राजस्थान के जोधपुर में शो के दौरान महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी को लेकर हार्दिक पांड्या, केएल राहुल और फिल्म निर्माता करण जौहर के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. FIR दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

बता दें कि तीनों के खिलाफ जोधपुर के लूनी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. लूणी निवासी डी आर मेघवाल ने शो में हुई बातचीत को महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बताते हुए मामला दर्ज किया है.

बता दें कि हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल टीवी शो कॉफी विद करण के दौरान महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने के बाद बुरी तरह से फंस गए थे और उन पर बीसीसीआई ने बैन लगा दिया था. बाद में सीओए ने दोनों का बैन तत्काल प्रभाव से खत्म कर दिया था. हार्दिक पांड्या फिलहाल न्यूजीलैंड में भारतीय टीम के साथ जुड़ गए हैं और लोकेश राहुल को इंडिया ए टीम में जगह दी गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी