PBKS vs LSG Fantasy Captain And Vice Captain Choices: आज IPL 2025 में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबला, जानें अपनी टीम फैंटेसी में किस बनाए कप्तान और उपकप्तान

आईपीएल 2025 का कारवां धर्मशाला की खूबसूरत ढलानों पर उतरेगा. जहां पंजाब किंग्स (PBKS) रविवार, 4 मई को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के साथ एक हाई-वोल्टेजमुकाबले में भिड़ेगी. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा.

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

PBKS vs LSG Fantasy Captain And Vice Captain Choices: आईपीएल 2025 का कारवां धर्मशाला की खूबसूरत ढलानों पर उतरेगा. जहां पंजाब किंग्स (PBKS) रविवार, 4 मई को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के साथ एक हाई-वोल्टेजमुकाबले में भिड़ेगी. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. फॉर्म में चल रहे श्रेयस अय्यर की अगुआई में पंजाब किंग्स ने 10 मैचों में खेले हैं. जिसमें 6 में जीत, 3 में हार और 1 बेनतीजा रहा है. दूसरी ओर, ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स ने 10 मैचों में 5 जीत और 5 हार का सामना किया है और यह सीजन लखनऊ के लिए के उतार-चढ़ाव भरा रहा है. यहां किसी भी टीम की जीत उनकी प्लेऑफ की उम्मीदों को बना या बिगाड़ सकती है. यह मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम हैं. ऐसे में आइए जानतें हैं इस मैच में कप्तान और उपकप्तान के विकल्प कौन कौन से हैं.

यह भी पढें: PBKS vs LSG T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

1. श्रेयस अय्यर

अगर इस सीजन पंजाब के लिए में किसी खिलाड़ी के आने से ज्यादा प्रभाव पड़ा है तो तो वह निस्संदेह श्रेयस अय्यर हैं. स्टाइलिश दाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने 10 पारियों में 51.42 की शानदार औसत और 180.90 की शानदार स्ट्राइक रेट से 360 रन बनाए हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने आखिरी मैच में अय्यर ने सिर्फ़ 41 गेंदों पर 72 रनों की तूफानी पारी खेलकर अपनी टीम के लिए एक यादगार जीत दर्ज की. वह पहले ही चार अर्द्धशतक लगा चुके हैं और एक को लगभग शतक में बदल चुके हैं (97*). उनकी फॉर्म चरम पर है और PBKS अपने प्लेऑफ़ स्थान को पक्का करने की कोशिश कर रहा है, ऐसे में उम्मीद है कि अय्यर फिर से आगे बढ़कर नेतृत्व करेंगे.

2. निकोलस पूरन

आईपीएल 2025 में धमाकेदार शुरुआत के बाद निकोलस पूरन ने हाल ही में कुछ कम स्कोर किए हैं. लेकिन आप उन्हें कमजोर नहीं आंक सकते. एलएसजी के बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 10 पारियों में 404 रन बनाए हैं. जिसमें उनका औसत 44.88 रहा है और उनका स्ट्राइक रेट 203.01 रहा है. उनके नाम चार अर्धशतक हैं. पूरन को बाकी खिलाड़ियों से अलग करने वाली बात यह है कि वे कुछ ही गेंदों में खेल का रुख बदल सकते हैं. धर्मशाला में, जहां ऊंचाई और पतली हवा के कारण गेंद दूर तक जाती है. ऐसे में पूरन एक प्रभावी खिलाड़ी साभित हो सकतें हैं.

3. अर्शदीप सिंह

अर्शदीप सिंह आईपीएल 2025 के सबसे प्रभावी गेंदबाजों में से एक रहे हैं। 9 पारियों में उन्होंने 13 विकेट लिए हैं. जिसमें 14.92 के प्रभावशाली स्ट्राइक रेट के साथ 3/43 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन शामिल है. धर्मशाला की लाइट्स के नीचे की सीमिंग परिस्थितियां अर्शदीप जैसे किसी खिलाड़ी के लिए अनुकूल हैं. जो स्विंग, एंगल और बाउंस पर निर्भर करता है. नई गेंद से वह ऊपरी क्रम के बल्लेबाजों को तहस-नहस कर सकतें हैं. इसके अलावा वह अपनी यॉर्कर को बेहतरीन बना सकता है। किसी भी तरह से, जब पिच मदद करती है तो वह विकेट ले सकतें हैं.

प्रमुख खिलाड़ी जिन्हें आप अपनी टीम में शामिल कर सकतें हैं: वैभव सूर्यवंशी, नितीश राणा, शिम्रोन हेटमायर, आंद्रे रसेल, जोफ्रा आर्चर, रहमानुल्लाह गुरबाज़, अजिंक्य रहाणे जो अपनी टीम के अच्छा प्रदर्शन कर सकतीं हैं. तो यह कुछ खिलाड़ी हैं जिन्हें आप अपनी टीम में शामिल कर सकतें हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

 पंजाब किंग्स : प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्को जानसन, अजमतुल्लाह उमरजई, सूर्यांश शेडगे, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह

इम्पैक्ट प्लेयर:  जेवियर बार्टलेट

लखनऊ सुपर जायंट्स: एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड मिलर, अब्दुल समद, आयुष बदोनी, दिग्वेश सिंह राठी, रवि बिश्नोई, अवेश खान,  मयंक यादव

इम्पैक्ट प्लेयर: प्रिंस यादव

नोट: पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट