IPL 2026 Playoffs Scenario: अब 1 स्पॉट और 4 टीमों के बीच जंग, प्लेऑफ के लिए कांटे की टक्कर; होश उड़ा देंगे सारे समीकरण
दिल्ली कैपिटल्स के लिए प्लेऑफ की राह सबसे मुश्किल दिखाई दे रही है. दिल्ली को अपने आखिरी मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी. इसके अलावा पंजाब किंग्स को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हारना होगा.
All Teams IPL 2026 Playoff Scenarios Explained: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है. गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सफर खत्म हो गया है. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), गुजरात टाइटंस (GT) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है. अब सिर्फ एक स्थान बचा हुआ है, जिसके लिए चार टीमों के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिल रही है. पंजाब किंग्स (PBKS), राजस्थान रॉयल्स (RR), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) की किस्मत अब उनके आखिरी लीग मैच पर टिकी हुई है. IPL 2026 के लीग स्टेज में केवल चार मुकाबले बचे हैं और हर मैच प्लेऑफ की तस्वीर बदल सकता है. यह भी पढ़ें: SRH vs RCB, IPL 2026 67th Match Winner Prediction: राजीव गांधी स्टेडियम में आज सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
1 स्पॉट और 4 टीमों के बीच कड़ा मुकाबला
राजस्थान रॉयल्स (RR)
बची हुई चार टीमों में राजस्थान रॉयल्स की स्थिति सबसे मजबूत नजर आ रही है. टीम के 13 मैचों में 14 अंक हैं और उसका आखिरी मुकाबला 24 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला जाएगा. राजस्थान को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सिर्फ अपना अंतिम मैच जीतना होगा. अगर राजस्थान रॉयल्स जीत दर्ज करती है तो वह 16 अंकों तक पहुंच जाएगी और बाकी टीमों की पहुंच से बाहर हो जाएगी.
पंजाब किंग्स (PBKS)
पंजाब किंग्स के फिलहाल 13 मैचों में 13 अंक हैं. टीम को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अपने आखिरी मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को हराना होगा. इसके अलावा पंजाब को यह भी दुआ करनी होगी कि राजस्थान रॉयल्स अपने आखिरी मुकाबले में हार जाए.
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
कोलकाता नाइट राइडर्स की स्थिति भी लगभग पंजाब जैसी ही है. कोलकाता नाइट राइडर्स के भी 13 अंक हैं और उसका आखिरी मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ है. प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कोलकाता को दिल्ली को हराना होगा. साथ ही उसे राजस्थान की हार की उम्मीद करनी होगी. हालांकि मामला सिर्फ यहीं खत्म नहीं होता. कोलकाता नाइट राइडर्स को यह भी चाहना होगा कि पंजाब किंग्स अपना मैच हार जाए, क्योंकि नेट रन रेट (NRR) के मामले में कोलकाता फिलहाल पंजाब से पीछे है.
दिल्ली कैपिटल्स (DC)
दिल्ली कैपिटल्स के लिए प्लेऑफ की राह सबसे मुश्किल दिखाई दे रही है. दिल्ली को अपने आखिरी मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी. इसके अलावा पंजाब किंग्स को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हारना होगा. सिर्फ इतना ही नहीं, दिल्ली को यह भी उम्मीद करनी होगी कि राजस्थान रॉयल्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ इतनी बड़ी हार मिले कि राजस्थान रॉयल्स का नेट रन रेट दिल्ली से नीचे आ जाए. तभी दिल्ली के पास प्लेऑफ में पहुंचने का मौका बनेगा.
(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2026 10:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

