SRH vs RCB, IPL 2026 67th Match Winner Prediction: राजीव गांधी स्टेडियम में आज सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Sunrisers Hyderabad vs Royal Challengers Bengaluru, TATA Indian Premier League 2026 67th Match Winner Prediction: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 67वां मुकाबला आज यानी 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (SRH vs RCB) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस सीजन में अब तक 13 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 9 मैच में जीत और 4 में हार का सामना किया है. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने भी 13 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 8 में जीत मिली है, जबकि 5 मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी है. दोनों टीमें पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं और अब जीत के साथ अपनी तैयारियों को मजबूत करना चाहेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की अगुवाई पैट कमिंस (Pat Cummins) कर रहे हैं. जबकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: GT vs CSK Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 67वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से 22 मई को होगा. पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने आठ मुकाबले जीते हैं और पांच में हार झेली है. वहीं, रजत पाटीदार के नेतृत्व वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने नौ मुकाबले जीते हैं और चार मैचों में हार का सामना किया है. अब सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. चलिए इस रोमांचक मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हेड टू हेड (SRH vs RCB Head To Head Record)

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 27 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने 14 मैच जीते हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 12 मुकाबलों में जीत मिली है. एक मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकला था. इस सीजन दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मुकाबला होगा. पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी.

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस मुकाबले में मजबूत नजर आ रही है. बल्लेबाजी में ट्रेविस हेड, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन जैसे खिलाड़ी अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में पैट कमिंस और ईशान मलिंगा टीम को मजबूती देंगे. दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम भी शानदार खिलाड़ियों से सजी हुई है. बल्लेबाजी में विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल और जितेश शर्मा जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

ये टीम मार सकती हैं बाजी (SRH vs RCB Match Winner Prediction)

बता दें कि इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है. टीम का बल्लेबाजी क्रम इस समय शानदार फॉर्म में है और गेंदबाजी यूनिट भी संतुलित नजर आ रही है. हालांकि घरेलू मैदान पर खेल रही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत की संभावना: 54%

सनराइजर्स हैदराबाद की जीत की संभावना: 46%.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (SRH vs RCB 67th T20 Match Playing Prediction)

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नितीश रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा और साकिब हुसैन.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा.

नोट: सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.