PBKS vs GT, IPL 2026 4th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड
आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस ने तीन और पंजाब किंग्स ने भी तीन मैच अपने नाम किए हैं. आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच एक भिड़ंत हुई थी. उस मैच को पंजाब किंग्स ने 11 रन से अपने नाम किया था. आईपीएल 2024 में दोनों टीमों ने 2 मैच खेले थे.
Punjab Kings vs Gujarat Titans, TATA Indian Premier League 2026 4th Match Record And Milestone: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का चौथा मुकाबला आज यानी 31 मार्च को पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस (PBKS vs GT) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुल्लांपुर (Mullanpur) के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. पंजाब और गुजरात का यह जारी टूर्नामेंट में पहला मैच होगा. इस मैच में दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल करना चाहेंगी. इस सीजन में पंजाब किंग्स की अगुवाई श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) कर रहे हैं. जबकि, गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: RR vs CSK T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के चौथे मुकाबले में मंगलवार (31 मार्च) को पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना गुजरात टाइटंस (GT) से होगा. ये मुकाबला महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम (मुल्लांपुर) में खेला जाएगा. पंजाब किंग्स इस सीजन में पहली बार ट्रॉफी जितने के इरादे से उतरेगी. आईपीएल के पिछले सीजन में पंजाब किंग्स फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से हार गई थी. वहीं, शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस भी इस बार बेहतर करना चाहेगी. पिछले सीजन में गुजरात टाइटंस प्लेऑफ से बाहर हुई थी.
पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस हेड टू हेड (PBKS vs GT Head To Head)
आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस ने तीन और पंजाब किंग्स ने भी तीन मैच अपने नाम किए हैं. आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच एक भिड़ंत हुई थी. उस मैच को पंजाब किंग्स ने 11 रन से अपने नाम किया था. आईपीएल 2024 में दोनों टीमों ने 2 मैच खेले थे. एक मैच पंजाब किंग्स ने जीता था और एक मैच गुजरात टाइटंस अपने नाम करने में सफल रही थी.
पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी इस सीजन काफी शानदार नजर आ रही है. टीम के पास ऐसे बल्लेबाज हैं जो पहले ओवर से ही आक्रामक बल्लेबाजी करने को देखेंगे. वहीं, स्पिन गेंदबाजी की कमान एक बार फिर युजवेंद्र चहल के कंधों पर होगी. अर्शदीप सिंह तेज गेंदबाजी की अगुवाई करते नजर आएंगे. इस बार भी गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और साई सुदर्शन हो सकते हैं. जोस बटलर नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे. मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के कंधों पर तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी होगी. वहीं, राशिद खान और साई किशोर अपनी स्पिन गेंदबाजी से पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों को परेशान करेंगे.
आज के मुकाबले में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड
आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के घातक सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल को 100 छक्के पूरे करने के लिए आठ छक्कों की जरूरत है.
आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को 50 कैच तक पहुंचने के लिए पांच कैच की दरकार है.
आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर को 100 छक्के पूरे करने के लिए सात छक्कों की आवश्कयता है.
आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर को 50 कैच तक पहुंचने के लिए पांच कैच की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में राजस्थान रॉयल्स के स्टार आलराउंडर रवींद्र जडेजा को 300 चौके पूरे करने के लिए चार चौकों की दरकार है.
आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के स्टार गेंदबाज संदीप शर्मा को 150 विकेट तक पहुंचने के लिए चार विकेट की आवश्कयता है.
टी20 में चेन्नई सुपरकिंग्स के घातक बल्लेबाज संजू सैमसन को 400 छक्के पूरे करने के लिए चार छक्कों की जरूरत है.
आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को 100 छक्के तक पहुंचने के लिए पांच छक्कों की दरकार है.
आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपरकिंग्स के स्टार गेंदबाज नूर अहमद को 50 विकेट तक पहुंचने के लिए दो विकेट की आवश्कयता है.
नोट: पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम बनाम गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.