Pat Cummins On Shane Warne Birth Anniversary: शेन वार्न के बर्थ एनिवर्सरी पर पैट कमिंस ने दी पोएटिक श्रद्धांजलि, दिवंगत ऑस्ट्रेलियाई लीजेंड के जीवन और जादू को किया याद

Shane Warne Birth Anniversary: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया(Cricket Australia) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शेन वॉर्न को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी हैं. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस(Pat Cummins) ने एक कविता के रूप में श्रद्धांजलि दी, "लाइटिंग इन ए बॉटल." यह कविता मूल रूप से एडम बर्नेट द्वारा लिखी गई है. शेन वॉर्न का जन्म 13 सितंबर, 1969 को विक्टोरिया में हुआ था और उन्होंने 1992 में ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम(Australia National Cricket Team) के लिए अपना पहला मैच खेला था. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सोशल मीडिया पोस्ट के साथ कैप्शन दिया, "जन्मदिन मुबारक हो, वॉर्न. ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस द्वारा पढ़ी गई शेन कीथ वॉर्न के जीवन और जादू को एक काव्यात्मक श्रद्धांजलि."

शेन वार्न बर्थ एनिवर्सरी