महान पाकिस्तानी गेंदबाज वसीम अकरम की मैनचेस्टर एयरपोर्ट पर हुई बेइज्जती, ट्विटर पर बयां किया अपना दर्द

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि मेरे साथ किसी अन्य से अलग तरह का व्यवहार किया जाना चाहिए था. मेरा मानना है कि सभी लोगों के साथ उचित तरीके से व्यवहार किया जाना चाहिए. मैं समझता हूं कि सुरक्षा के लिये उपाय करना उचित है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि लोगों को अपमानित करना चाहिए. ’’

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम (Photo Credits: Wikimedia Commons)

लंदन: पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने मंगलवार को कहा मधुमेह की दवा इंसुलिन साथ में ले जाने के कारण मैनचेस्टर हवाई अड्डे पर अधिकारियों ने उनके साथ खराब व्यवहार किया और उन्हें शर्मसार करवाया गया. पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने सोशल मीडिया के जरिये अधिकारियों पर अपना भड़ास उतारी. अकरम ने ट्वीट किया, ‘‘मैनचेस्टर हवाई अड्डे पर आज बहुत निराशा हुई. मैं दुनिया भर में अपने साथ इंसुलिन लेकर जाता हूं लेकिन कभी मुझे इसको लेकर शर्मसार नहीं करवाया गया. मैंने बहुत अपमानित महसूस किया क्योंकि मुझसे अभद्रता से सवाल किये गये और सार्वजनिक तौर मुझसे मेरी इंसुलिन को ‘कोल्ड केस’ से बाहर निकालकर प्लास्टिक बैग में रखने के लिये कहा गया. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि मेरे साथ किसी अन्य से अलग तरह का व्यवहार किया जाना चाहिए था. मेरा मानना है कि सभी लोगों के साथ उचित तरीके से व्यवहार किया जाना चाहिए. मैं समझता हूं कि सुरक्षा के लिये उपाय करना उचित है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि लोगों को अपमानित करना चाहिए. ’’

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड