क्रिकेट

Pakistan vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Pitch Report And Weather Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान के गेंदबाज करेंगे सीरीज पर कब्जा या श्रीलंका के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

वनडे क्रिकेट में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच 159 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पाकिस्तान की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. पाकिस्तान की टीम ने 95 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, श्रीलंका की टीम को महज 59 मैच में जीत मिली है. एक मैच दोनों टीमों के बीच टाई रहा हैं. चार मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला.

Pakistan vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Pitch Report And Weather Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान के गेंदबाज करेंगे सीरीज पर कब्जा या श्रीलंका के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Pakistan National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team, 3rd ODI Match Pitch Report And Weather Update: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का तीसरा मुकाबला आज यानी 16 नवंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रावलपिंडी (Rawalpindi) के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम (Rawalpindi Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. इस मैदान पर अब तक 29 वनडे मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से 16 रन चेज़ और 12 रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते हैं. यहां वनडे में पहली इनिंग का औसत स्कोर 245 रन रहा है. इस सीरीज में पाकिस्तान की कमान शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) के कंधों पर हैं. जबकि, श्रीलंका की अगुवाई चरिथ असलंका (Charith Asalanka) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India A vs Pakistan A 6th Match, ACC Mens Asia Cup Rising Stars 2025 Pitch Report: दोहा में टीम इंडिया के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या पाकिस्तान के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम, 'महा' मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

मौजूदा सीरीज का दूसरा मुकाबला भी रावलपिंडी के मैदान पर ही खेला गया था. इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने 48.2 ओवर में 289 रनों का लक्ष्य हासिल करके आठ विकेटो से शानदार जीत दर्ज की. इसी के साथ पाकिस्तान ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की. ऐसे में अब पाकिस्तान की टीम सीरीज का आखिरी वनडे मुकाबला जीतकर श्रीलंका को व्हाइट वॉश करना चाहेगी, वहीं श्रीलंका की टीम की निगाहें ये मुकाबला जीतकर सीरीज को एक पॉजिटिव एंड देने पर टिकी होगी.

दोनों टीमों का वनडे सीरीज में अब तक का प्रदर्शन

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच रावलपिंडी में खेला गया था. जहां पाकिस्तान ने शानदार खेल दिखाते हुए श्रीलंका को रोमांचक अंदाज में मात दी. जिसके बाद अब अगले मुकाबले के लिए दोनों ही टीमें तैयार हैं. पाकिस्तान की टीम से सैम अयूब और सलमान आगा स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी. वहीं बात करें अगर श्रीलंका टीम की तो वानिन्दु हसरंगा और चर अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं.

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका वनडे हेड टू हेड (PAK vs SL ODI Head To Head)

वनडे क्रिकेट में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच 159 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पाकिस्तान की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. पाकिस्तान की टीम ने 95 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, श्रीलंका की टीम को महज 59 मैच में जीत मिली है. एक मैच दोनों टीमों के बीच टाई रहा हैं. चार मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला.

रावलपिंडी की पिच रिपोर्ट (Rawalpindi Cricket Stadium Pitch Report)

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 14 नवंबर को रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. रावलपिंडी की पिच सरफेस पूरी तरह से सपाट है और इस वजह से इसे बल्लेबाजों का स्वर्ग माना जाता है. यहां गेंद पड़ने के बाद अच्छी उछाल के साथ बल्लेबाज पर आती है और शॉट्स खेलना आसान है. गेंदबाजों को शुरुआत में कुछ मदद मिलती है. लेकिन यहां अक्सर ही हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं.

रावलपिंडी के मौसम का हाल (Rawalpindi Weather Update)

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला आज यानी 16 नवंबर को रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. पाकिस्तान के रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाले दूसरे वनडे मैच के मौसम की बात करें तो इस दिन यहां मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा. एक्यूवेदर की माने तो बारिश की कोई संभावना नहीं है और यहां इस दिन 24 डिग्री सेल्शियस अधिकतम और 8 डिग्री सेल्शियस न्यूनतम तापमान रहेगा.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (PAK vs SL 3rd ODI Probable Playing XI)

पाकिस्तान: फखर जमान, सईम अयूब, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान आगा, हुसैन तलत, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, नसीम शाह.

श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानगे, कामिंडु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, दुशमंथा चमीरा, महीश थीक्षाना, असिथा फर्नांडो.

नोट: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2025 01:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).