PAK vs AFG, CWC 2019: अफगानिस्तान के खिलाफ ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी इमाद वसीम को मिला मैन ऑफ द मैच

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 36वें मुकाबले में आज लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में अफगानिस्तान द्वारा दिए गए 228 रनों के लक्ष्य को पाकिस्तान की टीम ने 2 गेंद शेष रहते ही 7 विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया. पाकिस्तान के इस जीत में ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी इमाद वसीम को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया है.

इमाद वसीम (Photo Credits: Getty Images)

PAK vs AFG, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 36वें मुकाबले में आज लीड्स (Leeds) के हेडिंग्ले स्टेडियम (Headingley Stadium) में अफगानिस्तान (Afghanistan) द्वारा दिए गए 228 रनों के लक्ष्य को पाकिस्तान (Pakistan) की टीम ने 2 गेंद शेष रहते ही 7 विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया. पाकिस्तान के इस जीत में ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी इमाद वसीम (Imad Wasim) को मैन ऑफ द मैच (Man Of The Match) का अवार्ड दिया गया है.

बता दें कि आज इमाद वसीम (Imad Wasim) ने अफगानिस्तान (Afghanistan) के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए विपक्षीय टीम के दो बल्लेबाजों को पवेलियन लौटाया. उसके बाद बल्लेबाजी के दौरान हार रही टीम को अपनी सुझबुझ भरी पारी से 54 गेदों का सामना करते हुए 5 चौके की मदद से नाबाद 49 रनों की पारी खेलकर जीत की दहलीज तक पहुंचाया.

यह भी पढ़ें- PAK vs AFG, CWC 2019: रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 3 विकेट से दी मात

इससे पहले आज अफगानिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर पाकिस्तान के सामने 228 रनों का लक्ष्य रखा था. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने इस लक्ष्य को 2 गेंद शेष रहते ही 7 विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया.

Share Now

संबंधित खबरें

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Live Score Update: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Winner Prediction: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Preview: लाहौर में आज रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स