OVI vs TRT, 23rd Match The Hundred 2025 Live Streaming In India: ओवल इनविंसिबल्स बनाम ट्रेंट रॉकेट्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
ओवल इनविंसिबल्स बनाम ट्रेंट रॉकेट्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Oval Invincibles vs Trent Rockets, 23rd Match The Hundred Mens 2025 Live Streaming: द हंड्रेड मेंस प्रतियोगिता 2025 का 23वां मुकाबला आज यानी 21 अगस्त को ट्रेंट रॉकेट्स बनाम ओवल इनविंसिबल्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लंदन (London) के केनिंगटन ओवल (Kennington Oval) में भारतीय समयानुसार देर रात 11 बजे से खेला जाएगा. इस सीजन में दोनों टीमों का यह छठा मुकाबला हैं. इस टूर्नामेंट में ट्रेंट रॉकेट्स की अगुवाई डेविड विली (David Willey) कर रहीं हैं. जबकि, ओवल इनविंसिबल्स की कमान सैम बिलिंग्स (Sam Billings) के कंधों पर हैं. दोनों टीमों ने इस सीजन में अबतक धमाकेदार प्रदर्शन किया हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. यह भी पढ़ें: Australia vs South Africa, 2nd ODI Match Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच कल खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

फिलहाल ओवल इनविंसिबल्स की टीम इस सीजन में पांच मुकाबले खेली हैं. इस दौरान ओवल इनविंसिबल्स की टीम को चार मुकाबलों में जीत मिली हैं. पॉइंट्स टेबल में 16 अंकों के साथ ओवल इनविंसिबल्स पहले पायदान पर हैं. दूसरी ओर, ट्रेंट रॉकेट्स अब तक इस सीजन में पांच मुकाबले खेले हैं.

इस दौरान ट्रेंट रॉकेट्स की टीम को भी चार मैचों में जीत मिली हैं. वहीं, एक मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा हैं. ट्रेंट रॉकेट्स की टीम 16 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर हैं. ट्रेंट रॉकेट्स की टीम का नेट रन रेट +0.725 है. आज के मुकाबले ट्रेंट रॉकेट्स महिला की टीम ओवल इनविंसिबल्स महिला के खिलाफ जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर आना चाहेगी.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (TRT vs OVI Head-to-Head)

द हंड्रेड मेंस प्रतियोगिता में ट्रेंट रॉकेट्स बनाम ओवल इनविंसिबल्स के बीच अब तक कुल चार मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दोनों टीमों ने दो-दो मुकाबले अपने नाम किए हैं. आज के मुकाबले में ट्रेंट रॉकेट्स की टीम ओवल इनविंसिबल्स के खिलाफ अपनी तीसरी जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

द हंड्रेड मेंस प्रतियोगिता 2025 का 23वां मुकाबला ट्रेंट रॉकेट्स बनाम ओवल इनविंसिबल्स के बीच कब और कहां खेला जाएगा?

द हंड्रेड मेंस प्रतियोगिता 2025 का 23वां मुकाबला आज यानी 21 अगस्त को ट्रेंट रॉकेट्स बनाम ओवल इनविंसिबल्स के बीच लंदन के केनिंग्टन ओवल में भारतीय समयानुसार देर रात 11 बजे से शुरू होगा. जबकि, इस मुकाबले का टॉस आधे घंटे पहले होगा.

भारत में द हंड्रेड 2025 का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

द हंड्रेड 2025 (The Hundred 2025) टूर्नामेंट के पुरुष और महिला दोनों मुकाबलों का सीधा प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) पर किया जाएगा. क्रिकेट प्रेमी इस रोमांचक 100-बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट को अपने टीवी पर हिंदी और अंग्रेजी कमेंट्री में देख सकते हैं.

द हंड्रेड 2025 का लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखें?

अगर आप मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर ‘द हंड्रेड’ के मैच देखना चाहते हैं, तो SonyLiv ऐप और वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी. इसके अलावा, FanCode ऐप और वेबसाइट पर भी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग की सुविधा दी जाएगी. इसके लिए दर्शकों को इन प्लेटफॉर्म्स पर लॉगिन करना होगा और संभवतः सब्सक्रिप्शन भी लेना पड़े.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

ट्रेंट रॉकेट्स: टॉम बैंटन (विकेटकीपर), जो रूट, मैक्स होल्डन, रेहान अहमद, टॉम मूरेस, डेविड विली (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, सैम हैन, सैम कुक, लॉकी फर्ग्यूसन, जॉर्ज लिंडे.

ओवल इनविंसिबल्स: सैम बिलिंग्स (कप्तान और विकेटकीपर), जॉर्डन कॉक्स, विल जैक, सैम कुरेन, जॉर्डन क्लार्क, डोनोवन फरेरा, राशिद खान, गस एटकिंसन, टॉम कुरेन, साकिब महमूद, नाथन सॉटर.

नोट: ट्रेंट रॉकेट्स महिला बनाम ओवल इनविंसिबल्स महिला के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.