क्रिकेट

NZ W vs SL W 2nd T20 2025 Scorecard: दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया, सूजी बेट्स ने किया शानदार प्रदर्शन, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टी20 16 मार्च को क्राइस्टचर्च (Christchurch) के हेगले ओवल (Hagley Oval) में खेला गया. इस मैच में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही मेजबान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी की.

NZ W vs SL W 2nd T20 2025 Scorecard: दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया, सूजी बेट्स ने किया शानदार प्रदर्शन, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड
Suzie Bates (Photo: @WHITE_FERNS/X)

New Zealand Women National Cricket Team vs Sri Lanka Women National Cricket Team 2nd T20I 2025 Scorecard: न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टी20 16 मार्च को क्राइस्टचर्च (Christchurch) के हेगले ओवल (Hagley Oval) में खेला गया. इस मैच में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही मेजबान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी की. सूजी बेट्स इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गई. सूजी बेट्स ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया. बेट्स ने 46 गेंदों में 47 रन की कप्तानी पारी खेलीइस दौरान उन्होंने 4 चौके लगाई. इसके अलावा गेंदबाजी में 4 ओवर में 1 मैडन फेकर 16 रन दी. हालांकि कोई विकेट नहीं मिला.

यह भी पढें: New Zealand vs Pakistan 1st T20 2025 Live Scorecard: आज न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पहला टी20, यहां एक क्लिक पर देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड

मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उत्तरी श्रीलंका की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. पहले ही ओवर में 1 रन के स्कोर पर ब्री इलिंग ने मेहमान टीम को पहला झटका दे दिया और विशमी गुणरत्ने बिना खाता खोले आउट हो गई. इसके बाद चमारी अथापट्टू और हर्षिता समरविक्रमा ने पारी को संभालने की कोशिश की. लेकिन 33 रन पर ब्री इलिंग ने समरविक्रमा को 11 रन आउट कर दिया. लगातार विकेट गिरने के कारण श्रीलंका की टीम कोई बड़ी साझेदारी नहीं बना पाई और 7 विकेट खोकर 113 रन ही बना सकी.

श्रीलंका की ओर से मनुडी नानायक्कारा ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाई. जबकि कप्तान चमारी अथापट्टू 23 रन और नीलाक्षी डी सिल्वा को 20 रन का योगदान दी. न्यूजीलैंड की ओर से ब्री इलिंग और जेस केर को सबसे ज्यादा 2-2 विकेट मिले.

114 रन के लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी न्यूजीलैंड की टीम ने 18.3 ओवर में 3 विकेट हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड की ओर से सूजी बेट्स ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाई। जबकि ब्रुक हैलीडे ने 46 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को मैच जिताई. श्रीलंका की ओर से इनोशी प्रियदर्शनी और सुगंधिका कुमारी को 1-1 विकेट मिला.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2025 08:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).