क्रिकेट

NZ W vs SL W 1st T20 2025 Scorecard: पहले टी20 में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया, चमारी अथापट्टू ने खेली शानदार पारी

न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का पहला मुकाबला आज यानी 14 मार्च को क्राइस्टचर्च (Christchurch) के हेगले ओवल (Hagley Oval) में खेला गया. इस मैच में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही श्रीलंका ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की.

NZ W vs SL W 1st T20 2025 Scorecard: पहले टी20 में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया, चमारी अथापट्टू ने खेली शानदार पारी
NZ vs SL (Photo: X/@WHITE_FERNS)

New Zealand Women National Cricket Team vs Sri Lanka Women National Cricket Team 1st T20I 2025 Scorecard: न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का पहला मुकाबला आज यानी 14 मार्च को क्राइस्टचर्च (Christchurch) के हेगले ओवल (Hagley Oval) में खेला गया. इस मैच में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही श्रीलंका ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की. श्रीलंका की ओर से मालकी मदारा ने शानदार प्रदर्शन की. मालकी मदारा ने जबरदस्त गेंदबाज़ी करते हुए 3 विकेट चटकाई. जिसके लिए वह प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गई.

यह भी पढें: IPL 2025 में पहले मुंबई इंडियंस के लिए आई बुरी खबर, जसप्रीत बुमराह की इंजरी पर आई बड़ी अपडेट

 

मैच की बात करें तो इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 18.5 ओवर में 101 रन पर सिमट गई. एम्मा मैकलियोड ने सबसे ज्यादा 46 गेंदों में 44 रन बनाई. इस दौरान मैकलियोड ने अपनी पारी में 3 चौका लगाई. इसके अलावा सूजी बेट्स 21 रन बनाई. जबकि इज़ी शार्प अपना खाता तक नहीं खोल पाई. दूसरी ओर, श्रीलंका की ओर से मालकी मदारा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम की. इनोशी प्रियदर्शनी और कविशा दिलहारी को 2-2 विकेट मिला.

102 रन के लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी श्रीलंका की टीम ने 14.1 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर ली. श्रीलंका की ओर से चमारी अथापट्टू ने सबसे ज्यादा 64 रन की पारी खेली. जबकि नीलाक्षी डी सिल्वा अंत में 12 रन बनाकर नाबाद लौटी. वहीं न्यूजीलैंड की ओर से जेस केर ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाई।

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2025 03:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).