New Zealand National Cricket Team vs West Indies Cricket Team, 2ndT20I Match 2025 Live Toss And Scorecard Update: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20I Series) का दूसरा मुकाबला आज यानी 6 नवंबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ऑकलैंड (Auckland) के ईडन पार्क (Eden Park) में खेला जा रहा हैं. पहले टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने न्यूजीलैंड को सात रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही वेस्टइंडीज की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. अब दूसरे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में वापसी करने के लिए मैदान में उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में न्यूजीलैंड की अगुवाई मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहें हैं. जबकि, वेस्टइंडीज की कमान शाई होप (Shai Hope) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: New Zealand vs West Indies, 2nd T20I Match Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज के बीच कल खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें
दूसरे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला:
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (New Zealand vs West Indies 2nd T20I Match Playing XI)
न्यूजीलैंड: टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जैकरी फॉल्क्स, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी.
🚨 Toss News 🚨
West Indies have won the toss and have put New Zealand to Bat First 🏏💥#NZvWI | #Sportify pic.twitter.com/KwNXbDf23S
— Sportify (@Sportify777) November 6, 2025
वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, एलिक अथानाज़, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), रोस्टन चेज़, एकीम ऑगस्टे, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, जेडेन सील्स.
पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 164 रन बनाए. वेस्टइंडीज की तरफ से शाई होप ने सबसे ज्यादा 52 रनों की शानदार पारी खेली. न्यूजीलैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 165 रन बनाने थे. बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में नौ विकेट खोकर महज 157 रन ही बना सकीं. न्यूजीलैंड की तरफ से कप्तान मिशेल सेंटनर ने सबसे ज्यादा नाबाद 55 रनों की धुआंधार पारी खेली.
न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 21 टी20 मैच खेले गए हैं. इस दौरान न्यूजीलैंड की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. न्यूजीलैंड की टीम ने 10 मुकाबले जीते हैं, जबकि वेस्टइंडीज की टीम को महज नौ मैचों में जीत नसीब हुई है. वहीं, दो मैच बेनतीजा रहा हैं.
नोट: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY