क्रिकेट

Rain Stops NZ-W vs PAK-W Match Play In Colombo: कोलंबो में बारिश के कारण रुका न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान महिला विश्व कप मुकाबला, जानें कब होगा फिर शूरू

कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में बारिश के कारण रोकना पड़ा हैं. मैच की शुरुआत न्यूजीलैंड महिला टीम द्वारा टॉस जीतकर गेंदबाज़ी चुनने के साथ हुई थी. पाकिस्तान ने 12.2 ओवर तक में तीन विकेट खोकर 52 रन बना लिए थे, तभी बारिश ने खेल में व्यवधान पैदा कर दिया हैं.

Rain Stops NZ-W vs PAK-W Match Play In Colombo: कोलंबो में बारिश के कारण रुका न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान महिला विश्व कप मुकाबला, जानें कब होगा फिर शूरू
आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलोंबो(Credit: X/@ICC)

New Zealand Women's National Cricket Team vs Pakistan Women's National Cricket Team Match Scorecard: न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच  आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप( ICC Womens World Cup) 2025 का 19वां मुकाबला 18 अक्टूबर(शनिवार) को कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में खेला जा रहा हैं. कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में बारिश के कारण रोकना पड़ा हैं. मैच की शुरुआत न्यूजीलैंड महिला टीम द्वारा टॉस जीतकर गेंदबाज़ी चुनने के साथ हुई थी. पाकिस्तान ने 12.2 ओवर तक में तीन विकेट खोकर 52 रन बना लिए थे, तभी बारिश ने खेल में व्यवधान पैदा कर दिया हैं. लगातार बढ़ती बूंदाबांदी के चलते अंपायरों ने ग्राउंड स्टाफ को कवर लाने का संकेत दिया और खिलाड़ी मैदान से बाहर लौट गए. क्राइस्टचर्च में लगातार बारिश के कारण न्यूज़ीलैंड बनाम इंग्लैंड पहला टी20 मुकाबला रद्द

बारिश के कारण रुका न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान महिला विश्व कप मुकाबला

पाकिस्तान महिला टीम की शुरुआत धीमी रही और 30 रन के स्कोर पर उनके दो विकेट गिर चुके थे. मुनीबा अली ने 26 गेंदों में 22 रनों की पारी खेली, जिसमें चार चौके शामिल थे. उन्हें सूज़ी बेट्स ने मध्य क्षेत्र में शानदार कैच पकड़कर वापस भेजा. ओमैमा सोहैल केवल 3 रन बनाकर लिया तहूहू की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुईं। सिद्रा अमीन ने 9 रन बनाए और उन्हें भी तहूहू ने चलता किया. अलीया रियाज़ 11 रन बनाकर नाबाद थीं जब बारिश के कारण खेल रोका गया. पाकिस्तान की पारी में 7 अतिरिक्त रन (सिर्फ वाइड) भी शामिल रहे.

न्यूजीलैंड की गेंदबाज़ों ने शुरुआती ओवरों में बेहतरीन प्रदर्शन किया.  लिया तहूहू ने 3.2 ओवर में सिर्फ 9 रन देकर दो विकेट हासिल किए. जेस केर ने चार ओवर में 14 रन देकर एक सफलता पाई. रोज़मेरी मेयर और सोफी डिवाइन ने किफायती गेंदबाज़ी की और पाकिस्तानी बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा.

अब आगे क्या?

बारिश के कारण खेल कब शुरू होगा, इस पर फिलहाल आधिकारिक अपडेट का इंतजार है. मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ घंटों तक हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है, लेकिन मैच अधिकारियों की मंशा है कि मौसम साफ होते ही खेल को जारी रखा जाए. अगर समय की कमी होती है तो ओवरों में कटौती की जा सकती है और डकवर्थ-लुईस नियम लागू होगा. फिलहाल प्रशंसक और दोनों टीमों के खिलाड़ी इस उम्मीद में हैं कि बारिश थमे और मैच जल्द दोबारा शुरू हो सके. जैसे ही मौसम में सुधार होगा और मैदान खेलने योग्य घोषित किया जाएगा, खेल को फिर आगे बढ़ाया जाएगा. अपडेट के लिए जुड़े रहें.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2025 04:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).