New Zealand vs England, 1st T20I Match Live Streaming In India: आज न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2023 में खेला गया था जहां न्यूजीलैंड की टीम ने नॉटिंघम के मैदान पर 17.2 ओवर में 177 रनों का लक्ष्य हासिल करके इंग्लैंड को 6 विकेट से धूल चटाई थी. जान लें कि ये टी20 मुकाबला चार मैचों की सीरीज का हिस्सा था जो कि 2-2 से बराबरी पर खत्म हुई थी.

न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

New Zealand National Cricket Team vs England National Cricket Team, 1st T20I Match 2025 Live Streaming: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20I Series) का पहला मुकाबला आज यानी 18 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला क्राइस्टचर्च (Christchurch) के हेगली ओवल (Hagley Oval) में भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे से खेला जाएगा. न्यूजीलैंड की टीम में मिचेल सैंटनर और ऑलराउंडर रचिन रवींद्र की वापसी हुई हैं. वहीं इंग्लैंड की टीम ने इस सीरीज में ओपनर बेन डकेट, जेमी स्मिथ और जोफ्रा आर्चर को आराम दिया गया है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में न्यूजीलैंड की अगुवाई मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहें हैं. जबकि, इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: NZ vs ENG 1st T20I 2025 Preview: न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैड पहले टी20 में होगा रोचक मुकाबला, जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2023 में खेला गया था जहां न्यूजीलैंड की टीम ने नॉटिंघम के मैदान पर 17.2 ओवर में 177 रनों का लक्ष्य हासिल करके इंग्लैंड को 6 विकेट से धूल चटाई थी. जान लें कि ये टी20 मुकाबला चार मैचों की सीरीज का हिस्सा था जो कि 2-2 से बराबरी पर खत्म हुई थी.

फिल सॉल्ट इंग्लैंड टीम के सलामी बल्लेबाज हैं. फिल सॉल्ट ने T20 फॉरमेट में काफी रन बनाए हैं. इस मैच में भी बड़ी पारी खेल सकते हैं. जोस बटलर इंग्लैंड टीम के काफी अनुभवी बल्लेबाज है. जोस बटलर ने भी T20 फॉरमेट में अच्छा प्रदर्शन किया है. जोस बटलर भी इस मैच में 30-40 रन कर सकते हैं. दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड की टीम को मैट हेनरी से काफी उम्मीदें होंगी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में मैट हेनरी ने अच्छी गेंदबाजी की है. इस मैच में भी मैट हेनरी विकेट ले सकते हैं. आदिल रशीद इंग्लैंड टीम के प्रमुख स्पिनर है. आदिल रशीद काफी अनुभवी गेंदबाज है पिछले तीन टी20 मैचों में पांच विकेट लिए हैं. इस मैच में भी आदिल रशीद विकेट निकाल सकते हैं.

न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (NZ vs ENG Head To Head Record)

न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अबतक कुल 27 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. इंग्लैंड की टीम को 16 मुकाबलों में जीत मिली हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम को महज 10 मैचों में जीत नसीब हुई हैं. वहीं, एक मैच बेनतीजा रहा हैं.

न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड पहला टी20आई 2025 मैच कब और कहां आयोजित किया जाएगा?

न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड के बीच छह मैचों की व्हाइट-बॉल सीरीज (White-ball Series) का पहला मुकाबला 18 अक्टूबर (शुक्रवार) को क्राइस्टचर्च के हागले ओवल में भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे से खेला जाएगा, जिसका टॉस सुबह 11:15 बजे होगा.

न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड पहला टी20आई 2025 का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कहां और कैसे देखें?

भारतीय दर्शकों के लिए NZ बनाम ENG टी20आई सीरीज 2025 का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी LIV (एप्लिकेशन एवं वेबसाइट) पर उपलब्ध होगा.

न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड पहला टी20आई 2025 मैच के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन:

न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे, राचन रविंद्रा, टिम सेइफर्ट (विकेटकीपर), बेवों जैकब्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल, मिचेल सैंटनर (कैप्टन), जेम्स नीशम, जैकब डफी, काइल जैमिसन.

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (घोषित): फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेटहेल, हैरी ब्रुक (कैप्टन), टॉम बैंटन, सैम करन, जोर्डन कॉक्स, ब्रायडन कार्स, लियाम डॉसन, अदील राशिद, ल्यूक वुड.

नोट: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 5th T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका पांचवां टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs South Africa, 5th T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका निर्णायक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Pakistan Semi-Final Scenario After New Zealand's Defeat: इंग्लैंड की जीत से पाकिस्तान की सेमीफाइनल उम्मीदें जिंदा, अब श्रीलंका के खिलाफ बड़े अंतर से जीत जरूरी

NZ vs WI 1st Test 2025, Christchurch Weather & Pitch Report: न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज पहले टेस्ट का खेल बिगाड़ेगी खेल या खिलाड़ी मचाएगी तांडव, जानिए क्राइस्टचर्च का मौसम और पिच रिपोर्ट