इन दोनों बल्लेबाजों ने एक ओवर में बनाए 43 रन, सभी सकते में

इससे पहले, घरेलू क्रिकेट में एक ओवर में सर्वाधिक रन बनने का रेकॉर्ड जिम्बाब्वे के एल्टन चिगुंबुरा के नाम था. उन्होंने 2013 में ढाका प्रीमियर लीग के एक मुकाबले में अलाउद्दीन बाबू के खिलाफ एक ओवर में 39 रन बनाए थे.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Getty Images)

हैमिल्टन: न्यूजीलैंड में घरेलू द फोर्ड ट्रॉफी में खेल गए वनडे मैच के दौरान बुधवार को यहां एक ओवर में 43 रन बन गए. यह मुकाबला सेडॉन पार्क में नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स और सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के बीच खेला जा रहा था. नॉर्दर्न की ओर से खेलते हुए जो कार्टर और ब्रेट हैंपटन की जोड़ी ने यह धमाकेदार रिकॉर्ड बनाया. कार्टर और हैंपटन ने विपक्षी टीम के तेज गेंदबाज विलेम लुडिक के खिलाफ एक ओवर में कुल 43 (4, 6(नो बॉल), 6(नो बॉल), 6,1, 6, 6, 6) जड़ दिए. हांलाकि, हैंपटन पांच रन से घरेलू क्रिकेट में अपना पहला शतक बनाने से चूक गए लेकिन कार्टर ने अपना बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक पूरा किया.

इससे पहले, घरेलू क्रिकेट में एक ओवर में सर्वाधिक रन बनने का रेकॉर्ड जिम्बाब्वे के एल्टन चिगुंबुरा के नाम था. उन्होंने 2013 में ढाका प्रीमियर लीग के एक मुकाबले में अलाउद्दीन बाबू के खिलाफ एक ओवर में 39 रन बनाए थे.

लुडिक ने पूरे दस ओवर में 85 रन दिए. एक ओवर में वैसे तो छह गेंद ही होती है और ऐसे में अधिकतम 36 रन बन सकते हैं, लेकिन इस मैच में दो गेंद नो बॉल रही जिसके कारण बल्लेबाजों को दो अतिरिक्त गेंद मिली और 43 रन बन गए.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रनों से हराया, हैरी ब्रूक ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड