क्रिकेट

NEP vs USA 2nd T20I 2024 Scorecard: नेपाल ने दूसरे टी20 मैच में यूनाइटेड स्टेट्स को दिया 171 रनों का टारगेट, कुशल भुर्तेल ने मचाया बल्ले से कोहराम, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

नेपाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रन बनाए, नेपाल के बल्लेबाज कुशाल भुर्तेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 54 गेंदों पर 92 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 7 चौके और 6 छक्के लगाए

NEP vs USA 2nd T20I 2024 Scorecard: नेपाल ने दूसरे टी20 मैच में यूनाइटेड स्टेट्स को दिया 171 रनों का टारगेट, कुशल भुर्तेल ने मचाया बल्ले से कोहराम, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
यूएसए बनाम नेपाल (Photo Credits: Twitter)

Nepal National Cricket Team vs USA National Cricket Team Match Scorecard: नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम यूएसए राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीन टी20 मैचों के सीरीज के दूसरा मुकाबला 20 अक्टूबर(रविवार) को डलास(Dallas) के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम(Grand Prairie Stadium) में खेला जा रहा है. नेपाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रन बनाए, नेपाल के बल्लेबाज कुशाल भुर्तेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 54 गेंदों पर 92 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 7 चौके और 6 छक्के लगाए. अन्य बल्लेबाजों में अनिल साह ने 31 गेंदों में 25 रन और गुलसन झा ने 12 गेंदों में 19 रन बनाए. नेपाल ने अपने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खो 170 रन बनाए. यह भी पढ़ें: संयुक्त राज्य अमेरिका और नेपाल के बीच कल खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

अमेरिका की गेंदबाजी में जसदीप सिंह और नॉस्थुश केंजिगे ने 2-2 विकेट लेकर नेपाल के बल्लेबाजों को थमने पर मजबूर किया. सौरभ नेत्रावल्कर ने भी 4 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट लिया, लेकिन अमेरिका की गेंदबाजी में कुछ कमी दिखी, जिससे नेपाल ने एक बड़ा स्कोर खड़ा किया. लाइव जीत की संभावनाएं अमेरिका के पक्ष में 71% और नेपाल के पक्ष में 29% हैं.

नेपाल बनाम यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका मैच स्कोरकार्ड

यह मैच अमेरिका के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि सीरीज में उनकी वापसी का यह एक सुनहरा मौका है. यदि अमेरिका इस मैच को जीतता है, तो वह सीरीज को बराबरी पर ला सकता है. दूसरी ओर, नेपाल अगर इस मैच को जीत जाता है, तो वह सीरीज में 2-0 की बढ़त बना लेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2024 08:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).