पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में बने सबसे युवा हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज

पाकिस्तान के 16 साल के तेज गेंदबाद नसीम शाह टेस्ट मैचों में हैट्रिक लेने वाले सबसे युवा गेंदबाज बन गए हैं. शाह ने बांग्लादेश के साथ यहां के पिंडी इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को लगातार गेंदों पर तीन विकेट लेकर अपना नाम रिकार्डबुक में दर्ज करा लिया.

नसीम शाह (Photo Credits: IANS)

पाकिस्तान के 16 साल के तेज गेंदबाद नसीम शाह टेस्ट मैचों में हैट्रिक लेने वाले सबसे युवा गेंदबाज बन गए हैं. शाह ने बांग्लादेश के साथ यहां के पिंडी इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को लगातार गेंदों पर तीन विकेट लेकर अपना नाम रिकार्डबुक में दर्ज करा लिया. इससे पहले यह रिकार्ड बांग्लादेश के लेग स्पिनर आलोक कपाली के नाम था. कपाली ने 2003 में 19 साल की उम्र में टेस्ट हैट्रिक लेने वाला सबसे युवा गेंदबाज बनने का गौरव हासिल किया.

नसीम ने यह रिकार्ड 17 साल के बाद ध्वस्त कर दिया है. नसीम ने बांग्लादेशी पारी के 41वें ओवर की चौथी गेंद पर नजमुल हुसैन शांटो को पगबाधा आउट किया और फिर अगली गेंद पर तैजुल इस्लाम को पगबाधा आउट करते हुए हैट्रिक के करीब पहुंचे.

यह भी पढ़ें- U-19 Asia Cup 2019: अजुर्न आजाद और तिलक वर्मा का शतक, भारत ने पाकिस्तान को 60 रन से हराया

41वें ओवर की अंतिम गेंद पर नसीम ने महमुदुल्लाह को हैरिस सोहेल के हाथों कैच कराकर अपनी हैट्रिक पूरी की.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड