Murali Vijay Retires: मुरली विजय ने क्रिकेट को कहा अलविदा, टेस्ट में भारत के लिए करते थे ओपनिंग
(Photo Credit: Twitter)

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की. उन्होंने ट्वीट किया, “आज, विनम्रता के साथ, मैं अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा करता हूं." उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि वह क्रिकेट और इसके व्यावसायिक पहलुओं में नए अवसरों की खोज करेंगे