क्रिकेट

कश्‍मीर: ड्यूटी के दौरान बैट पर ऑटोग्राफ देते हुए धोनी की तस्वीर हुई वायरल

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टेरिटोरियल आर्मी में दक्षिण कश्मीर में सेना के साथ जुड़ गए हैं. इस बीच, सोशल मीडिया पर धोनी की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह एक बल्ले पर ऑटोग्राफ देते नजर आ रहे हैं.

कश्‍मीर: ड्यूटी के दौरान बैट पर ऑटोग्राफ देते हुए धोनी की तस्वीर हुई वायरल
महेंद्र सिंह धोनी (Photo Credits: @DHONIism/Twitter)

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) टेरिटोरियल आर्मी में दक्षिण कश्मीर में सेना के साथ जुड़ गए हैं. इस बीच, सोशल मीडिया पर धोनी की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह एक बल्ले पर ऑटोग्राफ देते नजर आ रहे हैं. भारतीय क्रिकेट टीम से दो महीने का ब्रेक लेने वाले धोनी 15 अगस्त तक 106 टीए बटालियन (पैरा) के साथ रहेंगे और सैनिकों की तरह काम करेंगे. धोनी श्रीनगर पहुंच चुके हैं और इंडियन आर्मी की ड्यूटी ज्वॉइन कर ली है.

सोशल मीडिया पर धोनी की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वो आर्मी यूनीफॉर्म में हैं उनके हाथ में एक बल्ला भी है, जिसपर वह ऑटोग्राफ देते नजर आ रहे हैं. सेना के एक अधिकारी ने कहा, "लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी यहां पहुंच गए हैं और यूनिट से जुड़ गए हैं." इससे पहले, सेना प्रमुख विपिन रावत ने कहा था कि धोनी ने अपनी बेसिक ट्रेनिग पूरी कर ली है और उन्होंने अपनी ड्यूटी पूरी करने की इच्छा जताई है.

यह भी पढ़ें- वेस्टइंडीज दौरे पर विराट कोहली के पास धोनी का यह रिकॉर्ड हासिल करने का सुनहरा मौका

उन्होंने कहा था, "जब एक भारतीय नागरिक सेना की वर्दी पहनना चाहता है तो उसे इससे जुड़े सभी कामों को करने के लिए तैयार रहना पड़ता है. धोनी ने अपनी ट्रेनिंग पूरी कर ली है और हमें पता है कि धोनी भी इस काम को पूरा करने में सक्षम हैं."

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2019 07:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).