MS Dhoni On Pakistan Visit For Food: एमएस धोनी ने फ़ूड के लिए पाकिस्तान जाने का दिया सुझाव, लड़के ने पड़ोसी मुल्क जानें से किया इंकार, देखें वायरल वीडियो

MS Dhoni On Pakistan Visit For Food: हाल ही में एमएस धोनी कई कार्यक्रमों में भाग लेने के दौरान काफी यात्रा कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में धोनी एक शख्स को सुझाव देते नजर आए कि उन्हें एक बार खाना खाने के लिए पाकिस्तान जाना चाहिए. जवाब में उस शख्स ने कहा कि वह धोनी के कहने के बावजूद वहां नहीं जाएगा. उसने स्वीकार किया कि उसे खाना पसंद है लेकिन फिर भी पाकिस्तान नहीं जाएगा. उनका जवाब सुनकर धोनी मुस्कुरा दिए. जिसका विडियो वायरल हो गया है.

विडियो देखें: