धोनी ने किया खुलासा, संन्यास लेने के बाद बनाएंगे पेंटिंग, देखें वीडियो

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एवं वर्तमान में टीम की बल्लेबाजी के रीढ़ महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का इन दिनों सोशल मीडिया (Social media) पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें धोनी बोल रहे हैं कि ‘मैं आप सभी से एक गोपनीय बात साझा करना चाहता हूं.

संन्यास लेने के बाद चित्रकार बनेंगे धोनी (Photo Credits: Twitter)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एवं वर्तमान में टीम की बल्लेबाजी के रीढ़ महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का इन दिनों सोशल मीडिया (Social media) पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें धोनी बोल रहे हैं कि ‘मैं आप सभी से एक गोपनीय बात साझा करना चाहता हूं. बचपन से ही मैं एक चित्रकार बनना चाहता था. मैंने बहुत क्रिकेट खेल ली है और इसलिए मैंने फैसला किया है अब समय वह करने का आ गया है जो मैं करना चाहता था और इसलिए मैंने कुछ पेंटिंग बनाई है.

धोनी के इस वीडियो के बाद ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि वह क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद चित्रकार बन सकते हैं, और अपने बचपन के सपने को पूरा करेंगे. धोनी ने इस वीडियो में अपने कुछ पेंटिंग भी दिखाए हैं जो प्राकृतिक दृश्य की है. उन्होंने इन पेंटिंग को दिखाते हुए कहा उन्हें प्रकृति बहुत पसंद है.

यह भी पढ़ें- ICC Cricket World Cup 2019: बेटी की मौत के बावजूद पाकिस्तान के लिए वर्ल्ड कप में खेलेंगे आसिफ अली

इन पेंटिंग के बीच उन्होंने अपनी तीसरी पेंटिंग को सबसे महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कहा कि यह उनकी प्रतिकृति है जिसमें वह आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की जर्सी में खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि वह जल्द ही अपने चित्रों की प्रदर्शनी लगाएंगे. उन्होंने इस संबंध में अपने प्रशंसकों से सुझाव और सलाह मांगी है.

Share Now

संबंधित खबरें

Donald Trump’s Controversial Post: ट्रंप और पोप के बीच बढ़ा विवाद, अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईसा मसीह के रूप में सोशल मीडिया पर साझा की AI जनरेटेड तस्वीर

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड