एमएस धोनी के संन्यास पर उनके माता-पिता ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बड़ी बात

भारतीय खिलाड़ी एमएस धोनी के संन्यास को लेकर कई खबरें सामने आ चुकी है. बीच में ऐसा कहा जा रहा था कि धोनी वर्ल्ड कप 2019 के बाद रिटायर हो सकते हैं मगर अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. अब धोनी के रिटायरमेंट पर उनके माता-पिता ने प्रतिक्रिया दी है.

महेंद्र सिंह धोनी (Photo Credits: Getty Images)

भारतीय खिलाड़ी एमएस धोनी (MS Dhoni) के संन्यास को लेकर कई खबरें सामने आ चुकी है. बीच में ऐसा कहा जा रहा था कि धोनी वर्ल्ड कप 2019 के बाद रिटायर हो सकते हैं मगर अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. विश्व कप में धोनी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. उन्होंने टूर्नामेंट में 273 रन बनाए. फैन्स ने कई बार उनकी धीमी बल्लेबाजी को लेकर सवाल उठाए. अब धोनी के रिटायरमेंट पर उनके माता-पिता ने प्रतिक्रिया दी है.

स्पोर्ट्स तक की खबर के अनुसार धोनी के बचपन के कोच केशव बनर्जी ने बताया कि धोनी के माता-पिता चाहते हैं कि वह संन्यास लेकर उनके साथ रहें. बता दें कि केशव ने धोनी को एक विकेटकीपर के रूप में देखा था. धोनी बचपन में फुटबॉल में गोलकीपिंग करते थे और केशव ने उनको क्रिकेट में विकेटकीपिंग करने के लिए प्रोत्साहित किया था.

यह भी पढ़ें:- सचिन तेंदुलकर ने महेंद्र सिंह धोनी पर दिया बड़ा बयान

वीडियो इंटरव्यू में बात करते हुए केशव बनर्जी ने कहा कि, "मैं रविवार को धोनी के घर गया था और उनके माता-पिता से  बातचीत की. उनका कहना था कि धोनी को क्रिकेट छोड़ देना चाहिए. मैंने उसने कहा कि अभी माही को 1 साल और खेलना चाहिए. टी-20 विश्व कप के बाद संन्यास लेना सही रहेगा. उन्होंने इस बात का विरोध करते हुए कहा कि उनके बड़े घर की देखभाल कौन करेगा. मैंने उनसे कहा कि जब आपने अब तक इस घर का ख्याल रखा है, तो 1 साल और सही." अब देखना

होगा कि एमएस धोनी इस बारे में क्या फैसला लेते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK Playoffs Scenario In IPL 2026: चेन्नई सुपरकिंग्स को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जीतने होंगे कितने मैच, जानिए सीएसके का पूरा समीकरण

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट