चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद ने कहा- धोनी के रिटायरमेंट की खबरें गलत

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर उड़ रहे अफवाहों को लेकर चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद ने कहा कि, ' धोनी के संन्यास के संबंध में कोई खबर नहीं है, ये न्यूज गलत है.'

महेंद्र सिंह धोनी (Photo: Getty Images)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रिटायरमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर उड़ रहे अफवाहों को लेकर चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद (MSK Prasad) ने कहा कि, ' धोनी के संन्यास के संबंध में कोई खबर नहीं है, ये न्यूज गलत है.'

बता दें कि विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर धोनी के साथ एक तस्वीर शेयर की थी. जिसके कैप्शन में लिखा था कि, 'वो मुकाबला जिसे मैं कभी नहीं भूल सकता. खास रात. इस शख्स ने मुझे फिटनेस टेस्ट की तरह दौड़ाया.' उन्होंने अपने ट्वीट में धोनी को टैग भी किया था.

इसके बाद से सोशल मीडिया पर लोग इस ट्वीट को लेकर धोनी के संन्यास से जोड़ने लगे थे. लेकिन इन अफवाहों को विराम देते हुए चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद ने टीम की घोषणा के बाद इस खबर को गलत बताकर विराम लगा दिया है. यह भी पढ़ें- महेंद्र सिंह धोनी आज करेंगे रिटायरमेंट की घोषणा? सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म

बता दें कि धोनी को आगामी घरेलू T20I सीरीज के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया है. वह आर्मी यूनिट के साथ कश्मीर में 15 दिन बिताने के बाद फिलहाल अमेरिका में छुट्टियां मना रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड